21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर पर आतंकी हमले की शाजिश, दर्शन के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट लेकर आएं नहीं तो दर्शन नहीं

अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है जिसको लेकर अब अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
आप अयोध्या आने को सोच रहे हैं तो अपने डॉक्‍यूमेंट मत भूलिए

आप अयोध्या आने को सोच रहे हैं तो अपने डॉक्‍यूमेंट मत भूलिए

अयोध्या आने वाली यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप अयोध्या आने को सोच रहे हैं तो अपने साथ अपना पहचान पत्र जरूर लाये, नही तो आप अयोध्या में प्रवेश नही कर पाएंगे। सुरक्षा के अधिकारियों ने यात्रियों से अपनी पहचान पत्र साथ रखने की अपील की है।


अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी खतरा

दरअसल दिल्ली में 2 आतंकवादियों के पकड़े जाने पर इंटेलिजेंस विभाग को मिली इनपुट के चलते अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अयोध्या के यलो जोन पॉइंट, प्रमुख चौराहों और मठ मंदिरों पर सुरक्षा अलर्ट देखी जा रही है। वहीं राम जन्मभूमि क्षेत्र को हाई अलर्ट रखा गया है।


50% पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण

अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण का कार्य 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण को देखने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ा इजाफा हुआ। जिसको लेकर पहले से ही राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा चाक चौबंद है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों से माइक इनपुट के बाद अयोध्या सहित राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।


यात्रियों के एक्टिविटी पर रखी जा रही नजर

अयोध्या के सभी प्रवेश मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर आने जाने वालों नजर रखी जा रही है। वैसे तो अयोध्या में पहले से ही दर्जनों स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जा चुके हैं। जिसके माध्यम से यात्रियों की एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है।


यह भी पढ़ें : अयोध्या घूमने जा रहे हैं? शराब तो नहीं पीते? लेकर जाने पर भी हो जाएगी जेल


पहचान पत्र देख कर किया जा है सत्यापित

अयोध्या सीओ एसपी गौतम ने बताया कि अयोध्या आने वाले लोगों की पहचान पत्र से नागरिकता देखकर सत्यापित किया जा रहा है। कहा कि आने वाले वाहनों को भी जांच कर प्रवेश दिया जा रहा है।


अयोध्या के मठ मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी कार्य योजना बन चुकी है उसके तहत कार्य किया जा रहा है। और बड़ी सुरक्षा व्यवस्था अयोध्या के मठ मंदिरों पर तैनात है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग