1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : नगर निगम की गौशाला में गायों की मौत पर सपा ने योगी सरकार को घेरा

पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने कहा गौमाता के नाम पर भाजपा कर रही है राजनीती फिर भी भूखों मर रहे गोवंश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 14 Jul 2019, 5:51 PM IST

Pawan Panday Statment On death of cow in Nagar Nigam Ayodhya cowshed

Ayodhya : नगर निगम की गौशाला में गायों की मौत पर सपा ने योगी सरकार को घेरा


अयोध्या : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh )की गौशालाओं में गौवंशो की हो रही मौत को समाजवादी पार्टी ( samajvadi party ) ने बड़ा मुद्दा बना लिया है ।अयोध्या ( Ayodhya ) जनपद में पूर्व राज्य मंत्री और सपा नेता पवन पांडे ( Tej Narayan Panday Pawan ) ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस गौमाता ( Gaumata ) के नाम पर भाजपा ( BJP ) ने वोट मांगे उसी की सरकार में गौशाला ( gaushala ) में गौमाता दम तोड़ रही है। आरोप लगाते हुए सपा नेता ने कहा कि गौशाला में चारे व पानी के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि गोवंश की मौत पर जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उनको दंडित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें -योगी जी अयोध्या में ज़िंदा गौवंश के शरीर को नोच नोच कर खा रहे चील कौवे भूख प्यास से बेहाल गौमाता का नही कोई रखवाला

पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने कहा गौमाता के नाम पर भाजपा कर रही है राजनीती फिर भी भूखों मर रहे गोवंश

भाजपा सरकार ( BJP government ) पर आरोप लगाते हुए पवन पांडे ( Pawan Panday ) ने कहा कि गाय के नाम पर सड़कों पर माब्लिंचिंग रही है गौ रक्षा के नाम पर सड़कों पर उत्पात हो रहा है लेकिन उन्हीं के गौशाला में गौ माता है दम तोड़ रही है।भाजपा सरकार ( BJP Sarkar ) गौशाला में चारे और पानी की व्यवस्था नहीं करवा पा रही है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गौ माता के नाम पर वोट लिया व गौ माता का राजनीतिकरण किया और अब भाजपा के ही सरकार में गौ माता चारे और पानी के अभाव में दम तोड़ रही है। पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि शासन-प्रशासन यह लिख कर दे दे कि वह गौशालाओं में चारे पानी की व्यवस्था नहीं करवा पा रही है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गौशाला में गौ माता की सेवा करेंगे। दरअसल अयोध्या की गौशाला में चारे और पानी के भाव में 50 से अधिक गौवंशो की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या के संतों का आरोप गौवंशों के नाम पर अधिकारी पैसे का कर रहे हैं बंदरबांट