13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वनवासी राम का दर्शन करने अयोध्या श्रीलंका तक पदयात्रा पर निकला युवक

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर दर्शन कर वनगमन मार्ग से श्रीलंका तक जाएगा हरियाणा से आया रोहित सिंह

2 min read
Google source verification
वनवासी राम का दर्शन करने अयोध्या श्रीलंका तक पदयात्रा पर निकला युवक

वनवासी राम का दर्शन करने अयोध्या श्रीलंका तक पदयात्रा पर निकला युवक

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त अपने प्रभु के दर्शन पाने के लिए दूरदराज से अयोध्या पहुंच रहे हैं लेकिन एक ऐसा भक्त जो भगवान के 14 वर्ष के वनवास में किन-किन स्थानों पर भगवान का आश्रय बना। इसकी तलाश व दर्शन करने के लिए अब अयोध्या से वनगमन के रास्ते श्रीलंका तक जाने का संकल्प लेकर हरियाणा का एक युवक पदयात्रा प्रारंभ की है। राम नगरी अयोध्या से श्रीलंका तक पदयात्रा के दौरान भगवान के वनवासी स्वरूप का दर्शन करने के लिए पदयात्रा प्रारंभ करने वाले हरियाणा के युवक रोहित सिंह का दावा है कि लगभग 5 माह में भगवान श्री राम वन गमन मार्ग के रास्ते श्रीलंका तक जाएंगे।

भगवान श्री राम के प्रति युवाओं में बढ़ी आस्था

आस्था और धर्म के प्रति युवाओं की सूची अब बढ़ती जा रही है भगवान श्री राम के चरित्र से रूबरू होने के लिए हरियाणा का एक युवक भगवान श्री राम जीवन काल से जुड़ वास्तविकता से रूबरू होने के लिए अयोध्या से श्रीलंका तक की पदयात्रा पर निकला है याह पद यात्रा अयोध्या से प्रारंभ की गई है लेकिन इसके पहले अयोध्या में भगवान के जन्म स्थान और उनसे जुड़े अन्य स्थानों पर पहुंचकर दर्शन पूजन किया और स्थान के महत्व को भी जाना है।

अयोध्या से श्रीलंका तक पदयात्रा पर निकला युवक

यह यात्रा अयोध्या से लेकर जहां जहां भगवान श्री राम अपने वनवास के दौरान गए थे उन सभी स्थानों तक जाऊंगा और श्री लंका की अशोक वाटिका पर इस यात्रा को समाप्त करेंगे वही कहा कि लगभग 3 दिनों से अयोध्या में भगवान के जन्म भूमि सहित अन्य स्थानों पर जा चुका हूं और अब श्रीलंका तक के लिए भगवान के वन गमन मार्ग पर जाऊंगा और हमें लगता है कि या लगभग 5 से 6 महीने में इस यात्रा को पूरा कर लूंगा। ताकि इस यात्रा के दौरान तमसा तट, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, किष्किंधा, रामेश्वरम के रास्ते श्रीलंका अशोक वाटिका तक जाऊंगा।