2024 लोकसभा चुनाव के पहले अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण यात्री सुविधाओं को तैयार कर लोकार्पण भी कर दिया जाएगा। इसके लिए अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट मॉडल रेलवे स्टेशन सड़क चौड़ीकरण घाटों का निर्माण सहित कई योजनाए प्रस्तावित है। आज इन योजनाओं तारों का अवलोकन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य अविनाश राय खन्ना अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ पहुंचे थे जहां अयोध्या का रेलवे स्टेशन और श्रीराम एयरपोर्ट का अवलोकन किया।