
चित्रकूट से राम नाम लिखी एक अरब कांपियाँ पहुंची अयोध्या
अयोध्या : राम मंदिर निर्माण के लिए जहां देश विदेश के राम भक्त मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग दे रहे हैं तो वही देश विदेश से भव्य मंदिर निर्माण की इच्छा जता रहे राम भक्त हर दिन राम नाम का जप लिख कर अयोध्या भेज रहे हैं। इसी कड़ी में आज देश के राम भक्तों द्वारा लिखी गई 100 करोड़ राम नाम आलेखित पुस्तिका चित्रकूट के रघुवीर मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से अयोध्या पहुंची जहां उन्हें अंतर्राष्ट्रीय राम नाम बैंक में जमा कर दिया गया है।
50 वर्षों से चल रहा राम नाम बैक में जमा हुए 15 हजार करोड़ कांपियाँ
50 वर्ष पूर्व राम मंदिर निर्माण के लिए खोले गए राम नाम बैंक में अब तक 15 हजार करोड़ राम नाम जप जमा हो चुका है। और अब मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद इसकी संख्या भी बढ़ गई है। दरसल राम भक्तों मे ऐसी मान्यता रही है कि मंदिर निर्माण के लिए भगवान के नाम का सहारा है। जिसके लिए अयोध्या से प्रारम्भ हुई यह अंतर्राष्ट्रीय राम नाम बैंक विदेशों तक इसकी शाखा बनाई गई है। जिसके माध्यम से प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में राम नाम जप अलिखित पुस्तिका शाखाओं के माध्यम से जमा किया जा रहा है। और इसी को लेकर आज भी चित्रकूट से एक ट्रक पर लेकर अयोध्या पहुंचें लाखों की पुस्तिका पर 100 करोड़ राम नाम लिखा काँपी जमा किया गया।
राम नाम लिखने से मिलता है बल
अंतर्राष्ट्रीय राम नाम बैंक के मैनेजर पुनीत राम दास ने बताया कि मणिराम दास छावनी में स्थित राम नाम बैंक में अब तक 15 हजार करोड़ सीता राम नाप जप जमा हो चुका है। लेकिन जब से मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद बहुत से लोग राम नाम जप की काँपी भेज रहे है। जिसे इस बैंक में जमा करते हैं। और आज चित्रकूट से रघुवीर मंदिर ट्रस्ट जानकी कुंड से एक ट्रक से 100 करोड़ राम नाम जप लेकर अयोध्या पहुंचे है जिसे बैंक में जमा करा दिया गया है। वहीं बताया कि इसके लिए देश विदेश में शाखाओं को खेले जाने की प्रक्रिया किया जा रहा अभी तक 131 शाखायें खुल चुकी है। जो भारत के साथ 3 नेपाल, 1कनाड़ा, 1अमेरिका, फिजी में है जहां पर कई प्रवासी लोगो द्वारा खोला गया है। वहीं कहा कि लोगो की भावना रही कि राम नाम लिखने से आत्मा शान्ति मिलती है और भगवान के भव्य मंदिर निर्माण में भी बल मिलेगा जिसको लेकर यह बैंक चलाया जा रहा है।
चित्रकूट से अयोध्या पहुंचा राम नाम लिखी पुस्तिका
चित्रकूट से राम नाप जप लेकर अयोध्या पहुंचे विपिन भाई हेरमा ने बताया कि आज अयोध्या में स्थित राम नाम विश्व बैंक में 100 करोड़ से खाता खोला है। वहीं कहा कि हम चित्रकूट से एक ट्रक के माध्यम से रघुवीर मंदिर से 100 करोड़ का राम नाप जाप लेकर अयोध्या आये हैं। जिसे मणिराम छावनी के विश्व बैंक में जमा करा दिया है। वहीं कहा कि यह राम नाप जप कई संतों व महात्माओं ने मिलकर लिखा है। जो कई वर्षों से लिखा जा रहा था।
Published on:
01 Feb 2021 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
