
अयोध्या के मंदिरों में विवाहोत्सव के बाद राम कलेवा का हुआ आयोजन
अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम विवाह महोत्सव आज आखरी चरम पर रहा। भगवान श्री राम विवाह के बाद भगवान श्री राम व माता जानकी की विदाई के लिए मंदिरों में छप्पन प्रकार का भोजन कराया गया और विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर तथा गीत सुना कर माता जानकी को भगवान श्री राम के साथ विदा किया गया।
अयोध्या में पिछले पांच दिनों से चल रहे राम विवाह महोत्सव में आज आखरी दिन कलेवा का कार्यक्रम किया गया। जिसमे भगवान राम और तीनो भाइयो को उपहार देकर विदाई के समय गाली देकर विदा किए जाने का कार्यक्रम किया गया। भगवान की जनक पूरी से विदाई के लिए महिलाएं भगवान राम के अचर धराई किया गया जिसमें दूरदराज से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान राम सभी भाइयो को विभिन्न प्रकार के उपहार दिया गया। इसके साथ ही विदाई कार्यक्रम के दौरान भगवान के भजनों पर श्रद्धालुु झूमते नाचते रहे । वहीं राम वल्लभा कुंज के महंत राज कुमार दास ने बताया कि अयोध्या में वैदिक विधि द्वारा विवाह उत्सव सम्पन हुआ और आज सुबह से कलेवा का कार्यक्रम किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भगवान को भोग लगाया गया।
Published on:
02 Dec 2019 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
