
22 जनवरी 2024 का इंतजार हर राम भक्त को बेसब्री से है, क्यूंकि इस दिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम के लिए सात हजार से ज्यादा VVIP और VIP को न्यौता दिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि आम आदमी के लिए राम मंदिर दर्शन की क्या व्यवस्था है? आम आदमी राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कैसे देख पाएंगे? आम आदमी रामलला के दर्शन कब से कर सकते हैं? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल घूम रहे हैं तो आइए आपको हर जवाब से रूबरू कराते हैं…
कब और कैसे होगा कार्यक्रम?
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हैं। वहीं, देश के 4000 दिग्गज संतों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स और समाज के तमाम उच्च पदाधिकारी लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक ही यह कार्यक्रम चलेगा, इसके बाद मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे। यानी कि 22 जनवरी की दोपहर 2 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति रामलला के दर्शन नहीं कर पाएगा।
आम लोग कैसे देखेंगे प्राण-प्रतिष्ठा?
22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मौजूद VVIP और VIP लोग ही रामलला के दर्शन कर पाएंगे। आम जनता के लिए इस दिन राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के सक्ष्ता दर्शन की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आम जनता से यह अपील की गई है कि वह प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अपने गांव-शहर, मोहल्ले और कॉलोनी के किसी भी मंदिर में एकजुट होकर भजन कीर्तन करें। इसके साथ ही, टीवी या यूट्यूब आदि पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देखें।
यह भी पढ़ें: फिर बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें, रेलवे ने रद्द की 36 ट्रेनें, देखें लिस्ट
कब होंगे रामलला के दर्शन?
अब अगला यह सवाल उठता है कि अगर आम जनता प्राण-प्प्रतिष्ठा के दर्शन नहीं कर सकती तो वो रामलला के दर्शन कब कर सकते हैं? आपको बता दें कि आम जनता के लिए राम मंदिर के द्वार 25 जनवरी 2024 से खुल जाएंगे। सिर्फ इतना नहीं नहीं, राम मंदिर के दर्शन के लिए लोगों को पहचान से जुड़े डॉक्यूमेंट लेकर जाने होंगे। इन डाक्यूमेंट्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आधार कार्ड को रखा गया है।
Updated on:
14 Dec 2023 01:00 pm
Published on:
14 Dec 2023 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
