
आज राम नवमी है। इस मौके पर लोग राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे है। भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। यहां पर भगवान राम का बाल रुप देखने को मिलता है।

कहा जाता है कि पूरे देश में मात्र दो जगहों पर भगवान राम का बाल रूप देखने को मिलता है। एक अयोध्या में, दूसरा झारखंड के गढ़वा में। वहां के लोग बताते हैं कि भगवान राम की लीला अपरम्पार है। रामलला का दर्शन पाने के लिए गढ़वा सहित झारखंड प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के लोग आते हैं।

मंदिर नवनिर्माण समिति के सचिव बताते हैं कि एक बार चोरों के द्वारा भगवान की प्रतिमा की चोरी भी कर ली गई थी, लेकिन भगवान को लेने वाला कोई नहीं मिला। बाद में भगवान पुनः गढ़वा पधारे जिसके बाद से लोगों की आस्था और बढ़ गई।