
त्रेतायुग की अयोध्या में राम की दिवाली : जाने कैसे मनाई गई थी दीपावली
सत्य प्रकाश
अयोध्या. 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन की सबसे बड़ी तैयारी प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिर दशरथ महल में की जा रही। इस मंदिर को भव्य और आलौकी रूप में फूलों से सजाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि त्रेता युग में जब भगवान श्री राम, माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या पहुंचने की जानकारी मिली थी। तो पूरी अयोध्या उनके स्वागत की तैयारी में जुट गया था। लेकिन पूरा राज परिवार भी खुशियों को मनाने के लिए महल अद्भुत तरीके से सजाया गया। जहां माता कौशल्या, कैकेई और सुमित्रा अपने पुत्र की एक झलक देखने के लिए एक साथ इंतजार कर रही थी। और पूरा महल फूलों से सजा दिया गया था। और यह वही महल है जहां पर माता कौशल्या अपने पुत्र की आरती उतारने के लिए फूलों से सजी थाली को लेकर इंतजार कर रही थी।
भगवान के जन्म स्थान से लेकर सजी है पूरी अयोध्या
राम नगरी अयोध्या में त्रेतायुग की झलक को तैयार किया जा रहा है। सरयू घाट हो या मठ मंदिर सभी स्थानों को भव्यता के साथ सजाए जाने का कार्य किया गया है शाम होते ही पूरी अयोध्या विश्व की अनोखी नगरी के रूप में दिखाई देने लगती है। भगवान श्री राम लला का जन्म स्थान भी लाखों दीपको से सजाया गया है। तो वही सरयू घाट पर भी इस बार 17 लाख से अधिक दीप जलाकर एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी की गई है। और इस पूरे आयोजन के गवाह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
अयोध्या के दिवाली की खास तैयारी
राम नगरी अयोध्या के मंदिरों में दीपावली के कुछ दिन पहले से ही उत्साह का माहौल है। इस छठे दीपोत्सव के मेगा इवेंट्स की तैयारी पूरी हो रही है। 16 लाख से पूरी अयोध्या को रोशन करने जे लिए तैयार है। राम की पैड़ी सहित 37 घाटों पर डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 22 हजार स्वयंसेवक 15 मिनट में 16 लाख दीपों को एक साथ जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। अयोध्या में सतरंगी रोशनी बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। और लगभग दो दर्जन से अधिक द्वार लगाए गए हैं। रामायण के प्रसंगों पर आधारित पेंटिंग भी दीवारों पर उकेरी गई है। जिसका मुख्य आकर्षण का केंद्र राम की पैड़ी और राम कथा पार्क है। जहां पर विशेष तैयारी की जा रही है। राम कथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के लिए राम दरबार के तर्ज पर सजाया गया है।
Published on:
22 Oct 2022 07:40 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
