राम मंदिर निर्माण के लिए खुदाई किये गए 400 फुट लंबे और 300 फुट चौड़े व 40 फुट गहरे स्थल को इंजीनियरिंग फील्ड मटेरियल से ग्राउंड इम्प्रुमेन्ट ( नींव भराई ) का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 6 फुट यानी 7 लेयर डाले जाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। लेकिन आज मानसून आते ही कार्य की गति धीमी हो सकती है। मानसून के पहली बरसात में रात्रि से हो रही बारिश के कारण कार्य बंद रहा। वहीं डाले जा रहे लेयर पर जमा हुए पानी की साफ सफाई की जा रही है। जिससे आगे का कार्य प्रारंभ किया जा सके।