
रामायण थीम पर आधारित बनेगा पार्क
अयोध्या में एक तरफ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर का निर्माण तेज गति के साथ चल रहा है।
अयोध्या के विकास पर मानिटरिंग कर रही योगी सरकार
मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में हजारों करोड़ों रुपए की पर योजनाएं परवान चढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में रहने वाली अयोध्या की मानिटरिंग खुद कर रहे हैं।
प्रशासन तलाश रही नजूल की जमीन
भगवान राम की नगरी अयोध्या में 100 एकड़ परिसर में विश्वस्तरीय पार्क बनाए जाने की भी योजना है। अयोध्या जिला प्रशासन इसके लिए अब जमीन की खोजबीन भी शुरू कर दिया है।
पर्यटकों के लिए तैयार होगी थीम पार्क
जिला अधिकारी नीतीश कुमार की माने तो 100 एकड़ में बनने वाले विश्व स्तरीय पार्क रामायण थीम पर आधारित होगा। जहां श्रद्धालु और पर्यटक जब उस पार्क में पहुंचे तो उन्हें अयोध्या में होने का आभास हो।
गुप्तार घाट से राजघाट को जोड़ने का कार्य शुरू
जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने बहुत पहले से प्रयास किया था। अब गुप्तार घाट से लेकर राजघाट तक कनेक्ट कर रहे हैं।
अयोध्या विकास प्राधिकरण की होगी जिम्मेदारी
नीतीश कुमार ने कहा कि उसमें सरकारी जमीन नजूल की जमीन हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हम लोग फेस वन में एडीए को हमने दिया था। वहां पर पार्क डिवेलप करें, उसमें हमारा जो लैंड रिक्लेम हुआ था। गुप्तार घाट का 10 से 15 एकड़ का है।
रामायण थीम पर आधारित बनेगा पार्क
जिलाधिकारी ने बताया कि हमारे पास जमीन उपलब्ध है। हम लोगों ने एक प्लान बनाया है। 100 एकड़ तक का लैंड और उससे अधिक भी अगर हमारे पास लैंड उपलब्ध है। अन्य योजनाओं को देखते हुए तो हम एक पार्क बनाएंगे जो रामायण थीम पर आधारित होगा।
Published on:
13 Feb 2023 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
