22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामेश्वरम से चलकर अयोध्या पहुंची श्रीराम राज्य रथ यात्रा संतों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

ले की सीमा से लेकर रामनगरी के हर चौराहे पर हुआ यात्रा का स्वागत,लगे जय श्री राम के नारे

2 min read
Google source verification
Rameshwaram To Ayodhya Shri Ram Rajya Ratha Yatra Reached Ayodhya

रामेश्वरम से चलकर अयोध्या पहुंची श्रीराम राज्य रथ यात्रा संतों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

अयोध्या : देश के एक दर्जन राज्यों तथा लगभग 10,000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए रामेश्वरम से चल कर अयोध्या पहुंची " श्रीराम राज्य रथ" यात्रा का नगर में पहुंचने पर जगह जगह पर पुष्प वर्षा जय श्री राम के जय घोष से स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक स्वामी शक्ति शांतानंद स्वामी कृष्णानंद सहित वाहनों में चल रहे संतो और भक्तों का माल्यार्पण हुआ | डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय चौराहा पर युवा भाजपा नेता रोहित सिंह " आलोक" के नेतृत्व मे पुष्प वर्षा तथा माल्यार्पण सैकड़ो नवयुवकों ने किया | इस दौरान क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता वैश्य विनोद जयसवाल,अशोक वर्मा"गुड्डू" नीरज ओझा राहुल सिंह रामबाबू गुप्ता सत्येंद्र त्रिपाठी सुरेश सिंह पीएन पाठक उपस्थित रहे |नाका हनुमानगढ़ी पर महंत रामदास ने आरती पूजन किया इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला संरक्षक राम लाल जयसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया | रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर नगर विधायक वेद गुप्ता भाजपा नेता राजीव त्रिपाठी,केशव बिगुलर,विनोद जायसवाल, विहिप विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा महानगर मंत्री अभिषेक सिंह , अधिवक्ता परिषद के के सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : ग्राउंड रिपोर्ट : मतदान से पहले अयोध्या की लोगों की बात सुनकर बढ़ जाएगी राजनैतिक दलों की बेचैनी

जिले की सीमा से लेकर रामनगरी के हर चौराहे पर हुआ यात्रा का स्वागत,लगे जय श्री राम के नारे

राम नगरी की सीमा उदया चौराहे पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, संत समिति के अध्यक्ष सनकादिक आश्रम महंत कन्हैया दास, के मार्गदर्शन में राम भक्तों ने स्वागत किया इस दौरान गया शरण महाराज जी रामदास विश्वनाथ दास आदि ने स्वागत किया। कारसेवक पुरम द्वार पर केंद्रीय सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज,विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, वीरेंद्र कुमार तथा श्री राम वेद विद्यालय के बटुक ने प्रधानाचार्य आचार्य इंद्र देव आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम नारद भट्टाराई के संयोजन में वैदिक मंत्रों के साथ संतों और रथ यात्रा का आरती उतारकर स्वागत हुआ। यात्रा संयोजक स्वामी शक्ति सांता नंद महाराज ने बताया की शनिवार को कारसेवक पुरम में श्रीराम राज्याभिषेक पूज्य संत धर्माचार्य के मार्गदर्शन में तथा दक्षिण के वैदिक विद्वानों द्वारा होगा अपराहन 3:00 बजे संत सम्मेलन का आयोजन भी होगा जिसकी अध्यक्षता श्री राम जन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे इस दौरान कार्यक्रम में अयोध्या के वरिष्ठ संत महंत तथा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।