16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समय करें इन मंत्रों का करें जाप, जरूर गाएं ये आरती

Ram Mandir: 22 जनवरी को 84 सेकेंड के मुहूर्त में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ऐसे में आप अपने घर पर पूजा अर्चना करके पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
photo_6156479295900464733_w_1.jpg

Ram Mandir: अयोध्या में आज देशभर में राम मंदिर में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह है। हर जगह हर राज्य में जश्न का माहौल है। आज यानी 22 जनवरी 2024 को ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ऐसे में अगर आप अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर पर ही रामलला की स्तुति कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति आस्था और पूरे विधि विधान के साथ भगवान राम की पूजा करता है तो उन पर सदैव रामजी का आशीर्वाद बना रहता है। इस दौरान भगवान राम की कृपा पाने के लिए आपको भी आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय कई मत्रों के जाप के साथ-साथ आरती भी पढ़नी चाहिए। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से मंत्र हैं जिनका आप आज जाप कर सकते हैं।

भगवान राम पूजा मंत्र
1. ऊं रामचंद्राय नमः
2. ॐ रां रामाय नमः
3. ऊं नमो भगवते रामचंद्राय
4. श्री राम जय राम जय जय राम।

भगवान राम की करें ये आरती
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्। नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्। पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्। रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं। आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्। मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों। करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली। तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि। मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा लाइव अपडेट यहां देखें:Ram Mandir Live


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग