
राम मंदिर में होगा 5 मंडप
राम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं को कोली मंडप तक पहुंचना होगा। जहां से 30 फिट की दूरी पर खड़े होकर रामलला का भव्य दर्शन कर सकेंगे।
राम जन्मभूमि पर मंदिर के भूतल का निर्माण 8 महीने ने पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए तैयार मजदूरों की संख्या मो भी बढ़ा दिया है।
अष्टकोणीय बन रहा मंदिर का गर्भगृह
राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मंदिर में पश्चिम दिशा में अष्टकोणीय गर्भगृह का निर्माण हो रहा है।
जिसके पूरब 20 फिट चौड़ा और 14 फिट लंबा कोली मंडप बनाया जा रहा है। जहां पर भक्त खड़े होकर अपने आराध्य भगवान श्री रामलला का दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर में जाने के लिए बनी 32 सीढियां
इसके पूरब में नृत्य मंडप, रंग मंडप, गुड मंडप के साथ उतर और दक्षिण दिशा में कीर्तन मंडप बनाया जा रहा है।इसके साथ ही मंदिर में सिंहद्वार से राम मंदिर में प्रवेश के लिए 32 सीढ़ियां बनाई गई है।
गर्भगृह के चारों तरह खड़ी की गई दीवार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर भूतल निर्माण में गर्भगृह पर 20 फुट ऊंची दीवार को खड़ा किए जाने के साथ पांच मंडप को बनाए जाने के लिए 166 पीलर खड़ा किए जा चुके हैं।
संगमरमर से बन रहा गर्भगृह
कहा की गर्भगृह के चारों तरफ 4 मीटर चौड़े परिक्रमा को भी तैयार किया जा रहा है। चंपत राय ने कहा कि गर्भ ग्रह को तैयार करने के लिए सफेद संगमरमर के शिलायों को लगाया जा रहा है।
कोली मंडप से रामलला का होगा दर्शन
वहीं कहा कि भक्तों के दर्शन के लिए राम मंदिर को कुछ इस तरह से तैयार किया जाता रहा है मंदिर की भव्य स्वरूप के साथ भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन हो सके।
गर्भगृह की आगे कोली मंडप यानी कोली अंतराल उत्तर-दक्षिण दिशा में 20 फीट चौड़ा और पूरब-पश्चिम दिशा में 14 फीट लंबा होगा।
राम मंदिर में होगा 5 मंडप
इसके आगे गुड मंडप जिसके उत्तर और दक्षिण दिशा में दो कीर्तन मंडप होंगे उसके आगे रंग मंडप और नृत्य मंडप होगा इन दोनों मंडप के चारों ओर कोई भी दीवार नहीं होगी।
जिसके आगे प्रवेश द्वार होगा। जहां से अनिवार्य श्रद्धालु राम मंदिर में प्रवेश करेंगे।
Published on:
25 Mar 2023 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
