पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. 500 वर्षों के बाद राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई मंदिर में विराजमान भगवान श्री रामलला पहली बार चांदी के झूले में झूला झूलेंगे दरअसल सावन झूला उत्सव को लेकर इस बार राम जन्मभूमि परिसर के अंदर विशेष व्यवस्था बनाए जाने की तैयारी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस बार चांदी का झूला बनाये जाने का फैसला लिया है।