17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में 14 किलोमीटर के रामपथ पर शराब और मांस की बिक्री पर रोक, अंडरगारमेंट्स के भी नहीं लगेंगे विज्ञापन

Ayodhya News : अयोध्या नगर निगम ने लोगों की भावनाओं को देखते हुए एक अद्भुत फैसला लिया है। नगर निगम ने रामपथ के 14 किलोमीटर के दायरे में मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

रामपथ अयोध्या।

Ayodhya News : रामनगरी के नाम से विख्यात अयोध्या नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लिया. रामपथ के 14 किलोमीटर के दायरे में शराब और मांस की बिक्री को पूरी तरह बैन कर दिया. इसके साथ ही अंडर गारमेंट्स के विज्ञापन लगाने पर रोक लगा दी है. रामपथ, अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ता है। इस रास्ते पर राम मंदिर भी है। इसके साथ ही पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट पर भी रोक लगा दी है.

मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति ने शहर की धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए इस प्रतिबंध को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया हैं। कार्यकारी समिति में बीजेपी के मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी भी शामिल हैं।

कब से लागू होगा नियम, जल्‍द बताएगा निगम

राम पथ सरयू तट से शुरू होकर फैजाबाद शहर तक जाता है। इस रास्ते पर अभी मांस और शराब की कई दुकानें हैं. जल्द ही नगर निगम यह बताएगा कि यह नियम कब से लागू होगा और इसे कैसे लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जाकिर बने जगदीश, इस्लाम धर्म छोड़कर… हिंदू धर्म अपनाया

इसके अलावा, अयोध्या नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट भी पास किया है। यह बैठक मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। निगम को 7 अरब 56 करोड़ 61 लाख 27 हजार रुपये की कमाई होने का अनुमान है। वहीं, 7 अरब 42 करोड़ 55 लाख 96 हजार रुपये खर्च करने का प्लान है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग