15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का टिकट ना मिलने से बागी हुए शरद पाठक ने पत्नी को उतारा मैदान, जाने कैसे लड़ेंगे चुनाव

अयोध्या में भाजपा के मेयर पद पर टिकट दावेदारी को लेकर शुरू हुआ आपसी विवाद, के कार्यकर्ता हुए बागी

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा कार्यकर्ता में बड़ी रार

भाजपा कार्यकर्ता में बड़ी रार

भाजपा में मेयर पद के उम्मीदवार तय किये जाने के बाद नगर निगम अयोध्या चुनाव में बगावत की जंग शुरू हो गई। यहीं नही भाजपा के खिलाफ मैदान में भी उतर गए हैं।

भाजपा से बागी हुए शरद पाठक

भाजपा से मेयर का टिकट न मिलने के बाद भाजपा नेता व मित्र मंच के प्रमुख शरद पाठक बाबा बागी हुए।उन्होंने भगवा के साथ भाजपा के खिलाफ अपनी पत्नी अनीता पाठक को निर्दल चुनाव मैदान में उतारा दिया है।

निर्दल चुनाव लड़ने का किया ऐलान

भाजपा से नाराज निर्दल प्रत्यासियों को एक जुट करके चुनाव लड़ने का ऐलान किया।जिसको लेकर आज शहर के एक स्थानीय होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी।

भाजपा प्रत्याशी पर लगाए आरोप

इस दौरान भाजपा संगठन पर कांग्रेसी नेता को मेयर का टिकट देने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट वितरण में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गईं।

भाजपा के नेताओं पर टिप्पणी करने का है आरोप

यही नही कांग्रेस में रहते हुए महंत गिरीशपति त्रिपाठी पर भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप है।

कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए थे प्रत्याशी

बताते चले कि 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल महंत गिरीशपति त्रिपाठी हुए थे। उसके बाद से भाजपा में ही नही आरएसएस में भी ऊनी पकड़ मजबूत कर ली है।

भाजपा कार्यकर्ता में बड़ी रार

इस बार भाजपा के प्रत्याशी के रूप में गिरीश पति त्रिपाठी को टिकट मिला है इसको लेकर अब भाजपा में रार बढ़ गई है।

कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे प्रत्याशी व समर्थक

वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशी महंत गिरीश त्रिपाठी नाराज लोगों को मनाने में जुटे हुए हैं। बीती रात अपने आवास पर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग