
अयोध्या के निकाय चुनाव में महिलाओं को मिल रही भागीदारी, आरक्षण सूची जारी
अयोध्या जनपद में नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है अयोध्या के निकायों की आरक्षण सूची जारी हो गया है जनपद में अयोध्या नगर निगम के साथ रुदौली नगर पालिका और गोसाईगंज, बीकापुर, कुमारगंज, खिरौली सुचिता गंज, कामाख्या और मदरसा में नगर पंचायत के चुनाव होंगे। तुम ही पहली बार इस आरक्षण सूची में महिलाओं को अधिक उम्मीदवारी का मौका दिया गया है।
अयोध्या नगर निगम में बनाए गए 60 वार्ड
नगर निगम अयोध्या के वार्डों की आरक्षण सूची पर गौर करें तो अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्ड हैं। इनमें 25 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति महिला के लिए 3, अनुसूचित जाति के लिए 6, महिला के लिए 10, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 6 और पिछड़ा वर्ग के लिए 10 सीटें आरक्षित की गईं हैं। नगर निगम अयोध्या क्षैत्र में कुल 286182 मतदाता हैं।
इसी प्रकार जनपद के अन्य क्षेत्र की बात करें तो-
नगर पालिका रुदौली में 23 वार्ड
11 सामान्य, 6 महिला, 4 पिछड़ा वर्ग , 1 अनुसूचित जाति महिला 1 अनुसूचित जाति
नगर पंचायत गोसाईगंज 13 वार्ड
6 सामान्य, 2 महिला, 2 पिछड़ा वर्ग महिला 2 पिछड़ा वर्ग, 1 अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत बीकापुर 12 वार्ड
5 सामान्य, 2 महिला, 1 पिछड़ा वर्ग महिला, 2 पिछड़ा वर्ग, 1 अनुसूचित जाति महिला, 1 अनुसूचित जाति
नगर पंचायत कुमारगंज 13 वार्ड
4 सामान्य, 3 महिला, 1 पिछड़ा वर्ग महिला, 2 पिछड़ा वर्ग,1 अनुसूचित जाति महिला, 2 अनुसूचित जाति
नगर पंचायत खिरौली सुचिता गंज 15 वार्ड
4 सामान्य, 1 महिला, 2 पिछड़ा वर्ग महिला, 2 पिछड़ा वर्ग, 2 अनुसूचित जाति महिला, 4 अनुसूचित जाति
नगर पंचायत कामाख्या 15 वार्ड
6 सामान्य, 2 महिला, 2 पिछड़ा वर्ग महिला 2 पिछड़ा वर्ग, 1 अनुसूचित जाति महिला, 2 अनुसूचित जाति
नगर पंचायत भदरसा 18 वार्ड
9 सामान्य, 3 महिला, 2 पिछड़ा वर्ग महिला, 2 पिछड़ा वर्ग, 1 अनुसूचित जाति महिला, 1 अनुसूचित जाति को मौका मिल रहा है।
निकाय चुनाव में महिलाओं की विशेष भागीदारी
अयोध्या नगर निगम का चुनाव की पहली आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब वार्डों में हलचल तेज हो गई हैं अयोध्या नगर निगम के इस चुनाव में इस बार कई नए चेहरे तो कई वार्डों में महिलाओं की दावेदारी राजनीतिक उठापटक को भी तेज कर दिया है। नगर निगम बनने के बाद दूसरी बार अयोध्या नगर निगम के चुनाव होने जा रहा है इस बार नगर निगम की सीमा का भी विस्तार हुआ है यह कारण कि वालों को अब जनसंख्या के आधार पर नए परिसीमन किए गए हैं और शामिल 41 गांवों को भी शामिल करते हुए इस बार 60 वार्डों का चयन किया गया है।
Published on:
02 Dec 2022 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
