
योगी के जीत का जश्न अयोध्या में भगवे की होली मना रहे साधु-संत
अयोध्या. रंगभरी एकादशी पर इस बार खास होली मनाई जा रही है। क्योंकि इस बार विधानसभा चुनाव में फिर से योगी आदित्यनाथ की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी है इसको लेकर अयोध्या के साधु-संतों में खुशी व्याप्त है और इसी खुशी का इजहार करने के लिए इस बार की होली बेहद उत्साह के साथ खेली जा रही है। जिसकी शुरुवात प्रसिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी पर नागा साधु भगवा की होली खेलते हुए और हनुमानगढ़ी का निशान लेकर शोभा यात्रा के रूप में विभिन्न मंदिरों तक पहुंच कर संत-महंतो और साधु की टोलियां को रंगों में रंग कर गले लगा रहे हैं। और पूरी अयोध्या का संपूर्ण वातावरण होली के रंग में रंग गया है।
रंग का उत्सव मनाते हुए मंदिरों से निकले संत
अयोध्या में आज से रंगों का त्योहार की शुरुवात हो गई है। बड़ी संख्या में साधु संत मठ मंदिरों में होली खेल रहे हैं। सबसे इस युग के राजा हनुमान जी महाराज के साथ हुई जहां पहले उनके निशान का पूजन और आरती किया गया। जिसके बाद बाजे गाजे के साथ सैकड़ों रंग खेलते और अन्य मंदिरों राज गोपाल, मणिराम दास छावनी व अन्य सम्प्रदाय के मंदिरों में संत पहुंच कर होली खेलते हुए पंचकोशी परिक्रमा कर रहे हैं। और इस रंग उत्सव में भगवा कलर के अबीर व गुलाल से बेहद खास रूप लिया है।
अयोध्या खेल रहे भगवे की होली : राजू दास
हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा इस बार साधु संतों में अपार उत्साह है। इसके नाते हिन्दू और सनातन संस्कृति व भगवे की सरकार है। आज हम लोग इस उत्साह से के साथ हनुमान गढ़ी से निकल कर अन्य मंदिरों में भी सन्तों के साथ अबीर लगा कर होली खेल रहे हैं। आज की होली सनातन संस्कृति, भगवे वाली होली, राम की होली खेल रहे हैं। आज रंग भारी एकादशी है। हनुमान गढ़ी पर पहले हनुमान जी महाराज के निशान की पूजा करते हैं। इसके बाद निशानी के साथ अन्य मंदिरों में जाते हुए पांच कोशी परिक्रमा करते हैं।
Published on:
14 Mar 2022 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
