31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : श्रीराम एयरपोर्ट पर लगा रहा राम मंदिर से मिलता जुलता राजस्थान के नक्काशी पत्थर,

श्रीराम एयरपोर्ट के रनवे, एयर स्ट्रिप व रेसा का कार्य पूरा, अब उद्घाटन की भी तैयारी शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 7 Jul 2023, 11:20 AM IST

2023 में ही एयरपोर्ट का शुरू होगा संचालन

2023 में ही एयरपोर्ट का शुरू होगा संचालन

राम मंदिर मॉडल पर बन रहा श्रीराम एयरपोर्ट आने वाले पर्यटकों को राम नगरी अयोध्या होने का एहसास कराएगी। अंतरराष्ट्रीय श्री राम एयरपोर्ट के बिल्डिंग पर राजस्थान के नक्काशी पत्थरों को लगाया जा रहा है। जिस पर वैदिक पद्धति के आकृति बनाए गए है। वहीं बताया जा रहा कि इस एयरपोर्ट के रनवे, एयर स्ट्रिप व रेसा का निर्माण पूरा कर लिया गया है। और अब उद्घाटन कराए जाने की तैयारी शुरू होने जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय विमानों को उतारे की शुरू हुई तैयारी

अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक एयरपोर्ट ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीनों हेतु भूमि अर्जन का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष भूमि के अर्जन का भी कार्य 15 जुलाई 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

2023 में ही एयरपोर्ट का शुरू होगा संचालन

उन्होंने बताया कि फेज-वन के एयर स्ट्रिप एवं रेसा का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फेज-वन में ही नाइट लैंडिंग एवं कैट-वन का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी के साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य भी आगामी दो माह के अंदर पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के संचालन ही लाइसेंसिंग प्रक्रिया संबंधी कार्य भी चल रहा है, इसी कैलेंडर वर्ष में ही एयरपोर्ट का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

कोहरे में विमानों की लैंडिंग की होगी सुविधा

जिलाधिकारी ने इस दौरान टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रन एवं रन वे का भौतिक निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फेज-वन के संचालन के साथ ही यहां पर नाइट लैंडिंग की सुविधा के साथ कोहरे में भी विमानों के लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विशाल कुमार, डिप्टी कलेक्टर रामकुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।