महंत नृत्यगोपाल दास कहते हैं कि देश को, और विशेषकर हिन्दू समाज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से बहुत उम्मीदें हैं। ये दोनों संगठन न सिर्फ हिन्दूवादी हैं, बल्कि बीच-बीच में अपनी श्रद्धा व भावना का प्रगटीकरण करते रहते हैं। इनके साथ संत समाज व आम जनमानस भी सहयोगी भाव में है। इन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि जनभावनाओं के अनुरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। संतों व अन्य हिन्दू संगठनों ने इन दोनों संगठनों को अपनी भावनाओं से अवगत भी करा दिया है।