
रामलला के लिए समर्पित किया गया गद्दा, रजाई और तकिया, मंदिर निर्माण के लिए दिए 1 लाख का दान
राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान बाल स्वरूप भगवान श्री रामलला के लिए भोपाल से गद्दा रजाई और तकिया को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय में समर्पित किया गया। इसके साथ ही मंदिर निर्माण में 1 लाख रुपये भी समर्पित किया गया।
भोपाल से अयोध्या पहुंची राम रजाई यात्रा
दरअसल भोपाल के महामाई का मंदिर पुष्पा नगर से निकली श्रीराम रजाई रथयात्रा कल देर शाम अयोध्या पहुंची जहां कारसेवक पुरम में रात्रि विश्राम की बाद दूसरे दिन यह श्री राम रजाई रथयात्रा कारसेवक पुरम श्री राम जन्मभूमि के लिए प्रस्थान हुई। गाजे-बजे के साथ भगवान की धुन में नाचते गाते सभी भक्तों राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। इस यात्रा में लगभग 100 से अधिक लोग शामिल रहे।
राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में सौंपा रामलला का रजाई
इस यात्रा के अध्यक्ष संदीप सोनी ने बताया कि श्री रम रजाई रथ यात्रा के माध्यम से धर्म जागरण करना है। जिसमें प्रत्येक सनातन हिंदुओं को दिन में एक बार मंदिर में अवश्य जाना चाहिए। यही संदेश लेकर इस यात्रा को आज भोपाल से अयोध्या पहुंचे हैं। वही बताया कि भगवान श्री राम लला के लिए लाई गई रजाई में 4 फुट चौड़ी और 6 फुट लंबी रजाई और गद्दा, और एक तकिया को ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता को सौंपा गया है।
राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख का दान
तो वहीं यात्रा में शामिल जगदीश नारायण मिश्र ने मंदिर निर्माण में 1 लाख रुपये का दान भी समर्पित किया है। इस यात्रा में मुख्य रूप से मुकुल सिकरवार, मनोज कटारे, विनोद सोनी, पूरन कुशवाहा, नंदू यादव, हरिओम श्रीवास्तव, अजय लश्करी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Published on:
31 Dec 2022 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
