
अयोध्या में हनुमानगढ़ी का प्राचीन सिंहद्वार
अयोध्या में ऐतिहासिक सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी का 400 वर्ष पुराना और अयोध्या का इकलौता सिंहद्वार आज रात्रि 11 बजे गिरा दिया गया।
हनुमान गढ़ी के नागा साधुओं के साथ एसडीएम सहित भारी मात्रा में पुलिस बल की मौजूदगी रही।
राम जन्मभूमि तक जाएंगे तीन पथ
राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में तीन प्रमुख पथ को भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ है।
यह सभी मार्ग राम मंदिर तक जाएंगे। वहीं नया घाट से सहादतगंज तक के राम पथ निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
20 मीटर सड़क चौड़ीकरण का हो रहा कार्य
इस मार्ग को फोर लेन के रूप में बनाये जाने के लिए नया घाट से टेढ़ी बाजार तक 20 मीटर चौड़े सड़क का निर्माण किया जाएगा।
चौड़ीकरण के जद में ऐतिहासिक द्वार
इसके लिए बड़ी संख्या दुकानों और प्राचीन भवनों को तोड़ा गया है। इसी तक चौड़ीकरण की जद में आ रहे अयोध्या का इकलौता ऐतिहासिक सिंह द्वार को भी आज तोड़ दिया गया।
सहमति के आधार गिराई गई बिल्डिंग
एसडीएम राम कुमार शुक्ला ने बताया कि आज हनुमान गढ़ी का सिंह द्वार गिराया गया है। इसके लिए हनुमान गढ़ी के पंचों के द्वारा सहमति लिया गया था।
राम पथ निर्माण में कुछ विल्ड़िंग बची हुई यही उसे कोशिश करके गिराया जा रहा है।
अयोध्या में हनुमानगढ़ी का प्राचीन सिंहद्वार
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बताया यह सिंहद्वार 400 वर्ष प्राचीन था। आज इसे भी तोड़ दिया गया।
अयोध्या में हो रहा विकास का कार्य
अयोध्या में विकास का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण कई मन्दिरों के गेट गिराए जा चुके है। और आज यह सिंह द्वार भी धराशाई हो गया है।
Published on:
21 Feb 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
