21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति : 2022 की तैयारी में बंट रहा समाजवादी सरसों का तेल

महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
2022 की तैयारी में बंट रहा समाजवादी सरसों का तेल

2022 की तैयारी में बंट रहा समाजवादी सरसों का तेल

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. समाजवादी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी घोषणाओं को घर घर पहुंचाए जाने के साथ वर्तमान सरकार में बढ़ रही महंगाई को लेकर नायाब तरीका शुरू किया है। दरअसल देश व प्रदेश में सरसों का तेल, डीजल व पेट्रोल सहित अन्य सामानों के दाम लगातार बढ़ गया है। जिसको लेकर आज महंगाई के विरोध में समाजवादी सरसों का तेल बांट कर प्रदर्शन किया।

अयोध्या में महिलाओं को बांटा गया समाजवादी सरसों का तेल

महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के भरतकुंड क्षेत्र स्थित निषाद बस्ती में महिलाओं केे बीच 2 दर्जन से अधिक समाजवादी पार्टी का स्टीकर लगा सरसों के तेल का वितरण किया। स्पीकर पर समाजवादी पार्टी के तीन घोषणा पत्र को भी दर्शाया गया है। जिसमें घर-घर 300 यूनिट बिजली फ़्री करने , 20 लाख युवाओं को रोजगार देने व 1 करोड़ महिलाओं की 1500 रुपए का समाजवादी पेंशन शुरू किए जाने की घोषणा को दर्शाया गया है। वहीं इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंंह यादव , पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव की फोटो भी लगी हुई है।

2022 की तैयारी में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन

इस दौरान दिव्यांग सपा नेता अमरजीत सिंंह ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और गरीब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। आज गरीबों के बीच जाकर समाजवादी पार्टी का लेेेबल लगा सरसों के तेल को बांटने का कार्य किया है तथा क्षमता द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी गांव की महिलाओं को भी बताया है। आज भाजपा सरकार मैं महंगाई से गरीब त्रस्त हो चुके हैं और बेरोजगारी भी चरम सीमा पर है वहीं कहां की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव असहाय व गरीब व्यक्तियों कि मदद के लिए आगे आए हैं जिसको लेकर अब गांव गांव तक सरसों के तेल को बांटने का कार्य किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग