अयोध्या

अयोध्या में SSP की बड़ी कारवाई… इस कारण कर दिए गए पांच सिपाही निलंबित, महकमे में हड़कंप

अयोध्या में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए SSP डॉ गौरव ग्रोवर विभाग और अपराधियों दोनों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि लापरवाह पुलिसकर्मी अगर सुधरे नहीं तो कारवाई के लिए तैयार रहें।

less than 1 minute read
Jul 04, 2025
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SSP ने दो अपराधियों को दुराचारी घोषित किया, खुली हिस्ट्रीशीट

अयोध्या में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कई पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये पुलिसकर्मी है कंप्यूटर ऑपरेटर सिद्धार्थ चौरसिया थाना पूरा कलंदर, सिपाही मुनीराम मौर्य डायल 112 कार्यालय, सिपाही राजीव कुमार शर्मा रिजर्व पुलिस लाइन, सिपाही सिद्धांत आर्य थाना पटरंगा, सिपाही सोनी यादव DCRB कार्यालय। SSP की इस कारवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

अयोध्या जिले में दो अपराधी दुराचारी घोषित

जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर SSP ने कैंट थानाक्षेत्र के दो अपराधियों को हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही दोनों को दुराचारी भी घोषित किया गया है।

  1. आलोक यादव उर्फ कोमल यादव पुत्र स्वर्गीय राजाराम यादव निवासी गद्दोपुर थाना कैंट, जिला अयोध्या। आलोक यादव पर रौनाही, कैंट, गोसाईगंज में सात मुकदमे दर्ज हैं।
  2. अर्पित दुबे उर्फ अंकित दुबे पुत्र अखिलेश्वर दुबे, निवासी बनवीरपुर थाना कैंट, जिला अयोध्या। अर्पित पर कैंट और कोतवाली में सात मुकदमे दर्ज हैं।

SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। भूमाफियाओं पर भी सख्त कारवाई करने के साथ ही थाना प्रभारियों को अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

Published on:
04 Jul 2025 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर