22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामेश्वरम से अयोध्या पहुंची राम दरबार की प्रतिमा मंदिर निर्माण के बाद होगा स्थापित

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया राम मंदिर में लगने वाली श्री राम दरबार की प्रतिमा व 613 किलो का घंटा

2 min read
Google source verification
रामेश्वरम से अयोध्या पहुंची राम दरबार की प्रतिमा मंदिर निर्माण के बाद होगा स्थापित

रामेश्वरम से अयोध्या पहुंची राम दरबार की प्रतिमा मंदिर निर्माण के बाद होगा स्थापित

अयोध्या : रामेश्वर से अयोध्या राम लक्ष्मण सीता हनुमान की 200 किलो से बनी श्री राम दरबार की प्रतिमा व 613 किलो का घण्टा पहुंचा जिसे राम मंदिर में विराजमान कराये जाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया। यह प्रतिमा तमिलनाडु के लीगल राइट काउंसिल ट्रस्ट के द्वारा समर्पित किया गया है। निसको लेकर ट्रस्ट विचार करने की बात की है।

राम मंदिर का निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हो गया है मंदिर निर्माण के लिए नवरात्र से और फिर कर दिया जाएगा वही मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए देश भर से करो राम भक्त सोना चांदी व धनराशि के रूप में दान दे रहे हैं वही राम मंदिर में लगने वाली विशाल घंटे को भी तमिलनाडु के लीगल राइट्स काउंसिल ट्रस्ट के द्वारा सौंपा गया है इसके साथ ही राम मंदिर के दूसरे तल पर लगने वाले श्री राम दरबार को लेकर भी 200 किलो की प्रतिमा ट्रस्ट दान में समर्पित किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गए भगवान की प्रतिमा व घंटे को लेकर मौजूद ट्रस्ट के लोगों में महासचिव चंपतराय ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन मिश्र, डॉ अनिल मिश्रा, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास व अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झां मौजूद रहे।

ट्रस्ट मुताबिक मिले राम दरबार की प्रतिमा को लेकर होने वाले अगले ट्रस्ट की बैठक ने विचार किया जाएगा लेकिन अभी इस प्रतिमा को ट्रस्ट नहीं स्वीकार करते हुए कार्यशाला में सुरक्षित रख दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद कि केंद्रीय मंत्री व श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की करीबी राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण देश की जन भावनाओं व उनके सहयोग द्वारा बनाए जा रहा है। मंदिर निर्माण होने के बाद राम मंदिर में रखे जाने वाली प्रतिमा को लेकर ट्रस्ट विचार करेगा।