28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sultanpur: युवक की अगवा कर हत्या, तालाब में फेंका शव

बीते 25 अक्टूबर को घर से गायब युवक का शव गांव से बाहर तालाब में शौच के लिए ग्रामीणों को दिखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Rahul Kumar Mishra

•

Updated: 27 Oct 2023, 4:40 PM IST

sultanpur_murder.jpg

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए।

Sultanpur Murder News: बीते 25 अक्टूबर को घर से गायब युवक का शव गांव से बाहर तालाब में शौच के लिए ग्रामीणों को दिखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बझना गांव निवासी अजय चौहान का 20वर्षीय पुत्र विकास चौहान 25अक्टूबर की सुबह घर से निकला। शाम तक जब वापस नहीं आया तो परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर कोतवाली जयसिंहपुर में तहरीर देते हुए युवक को खोजने की मांग करते हुए अनहोनी की आशंका जताई। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को तहरीर व युवक का फोटो लेकर गुमशुदगी दर्ज कर लिया। शुक्रवार की सुबह लहूलुहान अवस्था में युवक का मृत शव पीएचसी बझना के पीछे तालाब में मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक हीरालाल यादव, पीढ़ी चौकी इंचार्ज राम आधार हमराही सिपाहियो के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर में जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचन्द सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस जहां युवक के शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी। वही महिलाओं ने पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए पीढ़ी कूरेभार मार्ग जाम कर दिया। कोतवाल ने मामले से उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, एसडीएम अरबिंद कुमार ने महिलाओं को समझा बुझा कर रास्ते को खुलवाया। सुरक्षा की दृष्टि से गोसाईगंज थानाध्यक्ष आरबी सुमन, भटमई चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

मृतक युवक के पिता अजय चौहान ने कोतवाल प्रेमचन्द सिंह को नामजद तहरीर देते हुए बताया कि गांव के बगल के पिता पुत्र सुखदेव व विकास, सकरदेपुर निवासी राकेश वर्मा ने ही बीते दिनों धमकी दी थी। इन्ही लोगो ने मेरे बेटे की हत्या कर तालाब में शव फेक दिया है।
सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग