
आजादी के बाद पहली बार देश को मिला मोदी जैसा प्रधानमंत्री : स्वतंत्रदेव सिंह
अयोध्या. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमो में शिरकत की और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
सपने को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब देश आजाद हुआ।देश की परिस्थितियां, देश की स्थिति दयनीय थी। देश को आजादी मिली थी। लेकिन आजादी की मिलने के बाद जिस दिशा में राष्ट्र को बढ़ना चाहिए उस दिशा में देश आगे नहीं बढ़ सका। देश का सौभाग्य रहा कि सरदार पटेल उस समय गृह मंत्री थे, 1950 में उनकी मृत्यु हो गई और 1950 में गुजरात की धरती पर नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते हुए संघर्ष किया और जीवन का संघर्ष करते हुए सेवन रेस कोर्स का सफर तय किया। मोदी का जीवन लोगों के लिए है। जो सपना स्वामी विवेकानंद ने देखा था और जो सपना हिंदुस्तान के नौजवानों ने देखा था जो ऋषि-मुनियों ने सोचा था उस सपने को अगर कोई साकार कर रहा है तो वह है नरेंद्र मोदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा स्रोत है स्वामी विवेकानंद
अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय में आयोजित युवा धर्म संसद में भी शामिल होते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है और देश की आवश्यकता भी है।एक युवा देश का नेतृत्व करने में सक्षम है इसलिए देश के अंदर आज युवाओं की ताकत के कारण आज मेरा देश युवा है और युवा ताकत के कारण दुनिया के अंदर प्रत्येक क्षेत्र में युवा नेतृत्व कर रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद है। स्वामी विवेकानंद का भी नाम नरेंद्र था और प्रधानमंत्री भी नरेंद्र हैं।आज उनका जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर युवा धर्म संसद का आयोजन किया गया है। जो सपना स्वामी विवेकानंद देखा था कि मेरी मां उच्च स्थान पर बैठे आज वह नरेंद्र मोदी के उसको साकार कर रहे है।
Published on:
17 Sept 2022 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
