18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान रामलला के दर्शन का टाइम टेबल आया सामने, जानें कब कर सकेंगे दर्शन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। 23 जनवरी को आम जनता के लिए मंदिर खुल जाएंगे। आज कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने रामलला के दर्शन किए।

2 min read
Google source verification
lord_ram.jpg

मंगलवार यानी 23 जनवरी से आम लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्रतिष्ठा की। सोमवार को निमंत्रित अतिथियों ने रामलला के दर्शन किए। वहीं इससे पहले राम मंदिर का टाइम टेबल सामने आया है। राम मंदिर रोज सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा।

रामलला को रोज सुबह 4 बजे मंत्रों से जगाया जाएगा
रामलला को रोज सुबह 4 बजे मंत्रों से जगाया जाएगा। इसके बाद भोर में साढ़े 4 बजे से 5 बजे तक मंगला आरती होगी। दोपहरन में 1 बजे से 3 बजे तक राम मंदिर के दर्शन बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान रामभक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे।

पीतांबर वस्‍त्र पहनाए गए
रामलला को पीतांबर वस्‍त्र पहनाए गए हैं, जिसे दिल्ली के डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने डिजाइन किया है। वस्‍त्र के लिए कपड़ा वाराणसी में सोने और चांदी से तैयार कराया गया था। इसके साथ इसकी सिलाई भी सोने-चांदी के धागे से किया गया है। रामलला को कई तरह के आभूषण भी पहनाये गए हैं।

रामलला को कई तरह के आभूषण पहनाए गए हैं
राम मंदिर ट्रस्ट ने जानकारी साझा की है। भगवान राम के माथे पर तिलक लगा हुआ है। वह डायमंड और रूबी का बना हुआ है। इसके साथ ही प्रभु के गले में सोने का कंठा भी पहनाया है। वो हीरे, रूबी और पन्ने से सुशोभित है। इसके साथ ही सोने की विजयंति और विजयामाला पहनाई गई है। ये प्रभु की तीसरी और सबसे लंबी माला है। उसमें रूबी भी लगी है। इसके अलावा भगवान के गले में पादिका भी है, जिसमें हीरा, पन्ना और एक पेंडेंट लगा हुआ है।

प्रभु श्रीराम ने सोने की बनी करधनी पहने हैं
प्रभु श्रीराम ने सोने की बनी करधनी पहने हैं। इसमें हीरे, रूबी, मोती और पन्ना लगा है। भगवान राम ने पैरों में रत्न और डायमंड और रूबी से बनी पैजनिया पहनी हुई है। इसके साथ ही भगवान के चरणों में सोने की माला पहनाई गई है। भगवान के आसपास चांदी के खिलौने, जिसमें हाथी, घोड़ा और ऊंट आदि हैं। साथ ही दीप्तिमान प्रभामंडल पर सोने की छत्र लगी है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग