15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tirnga yatra : आजादी के 75 वर्षगांठ का जश्न मनाएंगी राम नगरी, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरेंगे साधु-संत

देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर सैकड़ों की संख्या में तिरंगा लेकर निकलेंगे साधु संत, हर घर तिरंगा लगाए जाने की करेंगे अपील

2 min read
Google source verification
आजादी के 75 वर्षगांठ का जश्न मनाएंगी राम नगरी, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरेंगे साधु-संत

आजादी के 75 वर्षगांठ का जश्न मनाएंगी राम नगरी, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरेंगे साधु-संत

अयोध्या. देश की आजादी के बाद अब धार्मिक स्वतंत्रता भी मिलने लगा है। क्योंकि अब अयोध्या के साधु संत भी अपनी आजादी का जश्न मनाने के लिए 13 अगस्त को सैकड़ों की संख्या में साधु संत तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। संतों की माने तो हिंदुस्तान में हर किसी को देश की आजादी का जश्न मनाने चाहिए इसमें अयोध्या के साधु संत भी पीछे नहीं है।

तिरंगा यात्रा लेकर निकलेंगे संत समाज

अयोध्या में सुबह 8 बजे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, अधिकारी राजकुमार दास मंगल भवन के महंत कृपालु, व महंत जगदगुरु राम दिनेशाचार्य के नेतृत्व में नया घाट स्थित राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार चौराहे 2 .5 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 200 से अधिक संतो के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आजादी का जश्न मनाएंगे साधु-संत

जगदगुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है अयोध्या के संत भी इसमें पीछे नहीं है हम लोग 13 तारीख को सुबह 8:00 बजे से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। राष्ट्र की जब भावना की बात आती है तो संत आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं उसी का एक प्रारूप है कि समाज में जागृति समृद्धि और आनंद का प्रतिष्ठातमक कर रहा है। हमारा देश 75 वर्ष का अमृत महोत्सव हमारा देश मना रहा है हम सभी लोग अयोध्या के साधु संत महंत सुबह 8:00 बजे से 13 तारीख को तिरंगा यात्रा निकालने का कार्य करेंगे और पूरे देश को यह संदेश देंगे कि जब राष्ट्र भावना और राष्ट्र हित की बात आती है संत समाज भी राष्ट्र की भावना को व्यक्त करने में पीछे नहीं रहते है। समस्त साधु-संत तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का कार्य करेंगे। वही कहा कि लगभग 8000 मंदिरों की गणना होती है अयोध्या में लगभग 5 से 10000 संत भी अयोध्या में उपलब्ध होते हैं। मुझे लगता है राष्ट्र में रहने वाला प्रत्येक संत राष्ट्रीय भावना के साथ जुड़ा हुआ है अपने आश्रम पर अपने मंदिर पर निश्चित रूप से तिरंगा लगाएगा हम सब संपूर्ण अयोध्यावासी राष्ट्र को एक संदेश देने का कार्य करेंगे मुझे लगता है अच्छी दिशा में एक संदेश देंगे पूरे अयोध्यावासी पूरे संत समाज के लोग जिनकी संख्या हम गिन कर नहीं बता सकते बहुत अधिक संख्या में होंगे।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग