15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में राम नाम की परंपरा बनी नई पहचान, श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र

राम नगरी में इन दिनों नई परंपरा की शुरुआत हुई है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भगवान श्री राम के नाम का ठप्पा अपने चेहरे और माथे पर लगा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या में राम नाम की परंपरा बनी नई पहचान, श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र

अयोध्या में राम नाम की परंपरा बनी नई पहचान, श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र

राम नाम की परंपरा अब अयोध्या की नई पहचान बन गई है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु हनुमानगढ़ी पहुंचते ही सबसे पहले राम के नाम का ठप्पा अपने चेहरे पर बखूबी लगवा रहे हैं। उसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में भगवान राम लला का दर्शन पूजन कर रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने के बाद देश की कोने कोने से श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आने के क्रम में कई गुना इजाफा हुआ। जिसमें युवाओं की संख्या अधिक है।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या भगवान का जन्म स्थल है। यहां की परंपरा भी राम के नाम से शुरु होती है। और सुबह होता ही तो लोग एक दूसरे की पहली मुलाकात में जय राम का नाम लेते हैं। यही अयोध्या की मुख्य पहचान है।

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु पवन कुमार में कहा का आज हम सभी अपने परिवार के साथ अयोध्या आए हैं इसके पहले 2 वर्ष पहले भी दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। लेकिन इस 2 वर्ष में अयोध्या में बहुत कुछ बदल गया है। वही बताया कि अपने चेहरे पर लगाया यह राम का नाम अब अपने घर तक लेकर जाएंगे ताकि लोग जब देखे तो लोग जान जाए कि अयोध्या गए थे। हम सभी परिवार के लोग राम के नाम का ठप्पा लगवाएं हैं।

बहन पूर्णिमा शुक्ला कहती है कि भगवान राम हमारी आस्था है। और इसी कारण हम लोग श्री रामलला का दर्शन करने आये है। अभी हनुमान गढ़ी पर दर्शन पूजन किया है। अब राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को देखेंगे। कनक भवन जाएंगे। और यहां का प्रसाद लेकर आने अन्य परिवार व रिस्तेदारों में भेजेंगे।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग