12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के 5 साल की सरकार था टेलर अब चालू होगी फिल्म : नितिन गडकरी

अयोध्या पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भगवान श्री राम लला के दर्शन किए तो वही अयोध्या से जाने वाली वन गमन मार्ग के दो परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया

2 min read
Google source verification
यूपी के 5 साल की सरकार था टेलर अब चालू होगी फिल्म : नितिन गडकरी

यूपी के 5 साल की सरकार था टेलर अब चालू होगी फिल्म : नितिन गडकरी

अयोध्या. राम नगर राम नगरी अयोध्या पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि अभी 5 साल की सरकार में सिर्फ ट्रेलर था अब पूरा फिल्म दिखाई जाएगी। वहीं अयोध्या में भगवान श्री राम के वन गमन मार्ग के 2 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

अयोध्या से रामेश्वरम तक मार्ग बनाए जाने की तैयारी : गडकरी

अयोध्या के जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि प्रभु रामचंद्र हमारे इतिहास और विरासत के प्रतीक हैं। अलग भाषा अलग देश फिर भी हमारा एक देश हमारी उपासना पद्धति अलग अलग होगी जाति पंथ धर्म व संप्रदाय में अलग-अलग लोग होंगे पर हमारे देश के विरासत में यह विशेषता है। राज जिस प्रभु श्री राम के आदर्श को मानकर यह कार्य करने का सौभाग्य मिला है उनके आज दर्शन भी होने वाले हैं। इसलिए आज जो मैं यहां शिलान्यास कर रहा हूं। यह राम वन गमन मार्ग का शिलान्यास कर रहा हूँ। जिसके तीन पैकेज का कल शिलान्यास किया था। और 2 पैकेज का आज मै शिलान्यास कर रहा हूँ। अयोध्या से चित्रकूट 5000 करोड़ की लागत से 258 किलोमीटर राम वन गमन मार्ग बनाया जा रहा है। और आज मैं 21 सौ करोड़ की लागत से 75 किलोमीटर के रामपुरिया अवधपुर से चित्रकूट तक के मार्ग का शिलान्यास कर रहा हूं। और यह कार्य 2023 तक पूरा हो जाएगा। राम वन गमन मार्ग अयोध्या से सुल्तानपुर प्रतापगढ़ प्रयाग कौशांबी मोहनगंज अवतारपुर सूरतगंज चित्रकूट बांदा तक बनेगा। उसके बाद चित्रकूट से मध्य पदेश और महाराष्ट्र को जोड़ते हुए रामेश्वरम तक इस मार्ग को बनाया जाएगा। इसके साथ ही देश के अन्य धार्मिक स्थलों को लेकर भी योजना बनाई गई है उसका कार्य प्रारंभ किया गया है।

प्रयागराज में होगा पर्यटकों के आकर्षण वाला ब्रिज

वही कहा कि प्रयागराज के फाफामऊ में एक केबल स्टैड ब्रिज बना रहे हैं। तो वही कहा कि एक ब्रिज जो गोवा में बन रहा है। जिसके दोनों तरफ पिलर खड़ा है और बीच में केवल लगी हुई है आज मैं घोषणा कर रहा हूँ कि केवल हिंदुस्तान की नहीं बल्कि पूरे दुनिया के आकर्षण का केंद्र कौशांबी व ब्रिज बनेगा। इस ब्रिज के ऊपर एक रिवाल्विंग रेस्टोरेंट बनेगा और वीवर गैलरी बनेगी । और कैप्सूल लिफ्ट से ऊपर लोग जाएंगे। और ऊपर प्रयागराज के इतिहास की आर्ट गैलरी भी होगी। ऐसा ब्रिज निश्चित रूप से फाफामऊ में बनेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया कि आप देश में पीलिया क ब्रिज बना रहे हैं उत्तर प्रदेश से क्या नाराजगी है हमारे यहां मेरे क्षेत्र में बना दीजिए। उन्हीं के मांग पर उत्तर प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज प्रयागराज शहर के अंदर बनाने की घोषणा कर रहा हूं।

भाजपा मां-बेटे और पिता-पुत्र की पार्टी नहीं : गडकरी

नितिन गडकरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और किसानों के लिए कार्य कर रहा हूं और हम इस देश को बदलना चाहते हैं गांव गरीब मजदूर किसान सबका कल्याण करना चाहते हैं। कोई जाति धर्म और सांप्रदायिकता इस पर विश्वास नहीं है भारतीय जनता पार्टी का विचार कहता है कि कोई भी व्यक्ति जाति पंथ और भाषा व जाति से बड़ा नहीं होता उसके गुणों से बड़ा होता है यही हमारा विश्वास है। और पूरे देश में किसान गरीबों को ताकत देकर पूरे विश्व में सबसे शक्तिशाली देश बनाना चाहते हैं यही हमारा सपना और धर्म है। यह किसी मां बेटे पिता पुत्र की पार्टी नहीं है। तो वही कहा कि जो 5 साल की सरकार थी यह सिर्फ ट्रेलर था और अब सही फिल्म चालू होगी।