31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Panchayat Chunav : जानें अयोध्या में ग्राम प्रधान के कितने पद किस वर्ग के हैं आरक्षित

UP Panchayat Chunav 2021 : अयोध्या जिले में कुल 794 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 523 ग्राम पंचायत आरक्षित हैं, और 271 ग्राम पंचायतें अनारक्षित हैं

2 min read
Google source verification
UP Panchayat Chunav

योगी आदित्यनाथ सरकार आगामी पंचायत चुनावों में महिला और आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास शैक्षिक तय कर सकती है।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) की तैयारियां जोरों पर हैं। ग्राम प्रधान सीटों के लिए आरक्षण की घोषणा होते ही अयोध्या में गांव की सरकार ने बनाने के लिए गुणा-भाग तेज हो गई हैं। अयोध्या में कुल 794 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 523 ग्राम पंचायत आरक्षित हो गई हैं, जबकि 271 ग्राम पंचायतें अनारक्षित हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 179 और पिछड़ा वर्ग के लिए 214 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 179 ग्राम पंचायतों में 65 महिलाओं के लिए और 114 पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 130 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं।

ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत
सोहावल : 56 ग्राम पंचायतों में 14 अनुसूचित, 15 पिछड़ा वर्ग व 18 अनारक्षित है
रुदौली : 97 ग्राम पंचायतों में से 22 अनुसूचित जाति, 26 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला और 33 अनारक्षित
मवई : 55 ग्राम पंचायतों में से 13 अनुसूचित जाति, 15 पिछड़ा वर्ग, 9 महिला व 18 अनारक्षित
अमानीगंज : 73 ग्राम पंचायतों में से 17 अनुसूचित जाति, 19 पिछड़ा वर्ग, 12 महिला व 25 अनारक्षित
मिल्कीपुर : 77 ग्राम पंचायतों में से 18 अनुसूचित जाति 20 पिछड़ा वर्ग 13 महिला 26 अनारक्षित
हरिग्टनगंज : 60 में से 14 अनुसूचित जाति, 16 पिछड़ा वर्ग, 9 महिला व 21 अनारक्षित
बीकापुर : 75 ग्राम पंचायतों में से 14 अनुसूचित, 21 पिछड़ा, 13 महिला व 27 अनारक्षित
तारुन ब्लॉक : 97 ग्राम पंचायतों में से 27 अनुसूचित, 27 पिछड़ा, 17 महिला व 34 अनारक्षित
मसौधा : 67 ग्राम पंचायतों में से 16 अनुसूचित जाति, 18 पिछड़ा वर्ग,11 महिला व 22 अनारक्षित
मया बाजार : 83 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 19, 23 पिछड़ा वर्ग, 13 महिला व 28 अनारक्षित
पूरा बाजार : 54 ग्राम पंचायतों में से 13 अनुसूचित जाति, 14 पिछड़ा वर्ग, 8 महिला व 19 अनारक्षित हैं

यह भी पढ़े : मार्च से भरी जाएगी राम मंदिर नींव, खुदाई का कार्य तेज