8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षिका का बच्चों के साथ डांस करते वीडियो वायरल, वीडियो में देखें शिक्षिका का नया प्रयोग

एक शिक्षिका का बच्चों के साथ डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में देखें शिक्षिका ने क्या नया प्रयोग किया एक बार जरूर देखें।

less than 1 minute read
Google source verification
ayodhya news

अयोध्या जिले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षाका बच्चों के साथ डांस करती नजर आ रही है। परिषदीय स्कूलों में इन दोनों शिक्षक और शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाने के लिए नया-नया प्रयोग कर रहे हैं। उनका इस प्रयोग कि लोग जमकर सराहना भी कर रहे हैं। कई शिक्षकों ने बच्चों को खेल और संगीत के माध्यम से पढ़ने का नया तरीका अपनाया है। जिसमें बच्चों की भी रुचि देखी जा रही है। ऐसे प्रयोग में बच्चे बहुत तेजी से सीख भी रहे हैं।

यूपी के अयोध्या जिले में एक परिषदीय विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षिका प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों के साथ डांस करती हुई दिखाई पड़ रही है। वीडियो में बच्चे भी काफी प्रसन्नचित दिख रहे हैं। दरअसल बच्चों को खेल और संगीत के माध्यम से पढ़ने में बच्चे विशेष रुचि लेते हैं। शिक्षिका बच्चों को बरसात के इस मौसम में डांस के माध्यम से एक गाना बनाकर जागरुक कर रही हैं। जिसने कहा जा रहा है कि बरसात के समय जब भी आप घरों से बाहर निकले छाता जरूर लेकर जाएं। यदि गलती से आप छत भूल गए तो अचानक बारिश होने लगेगी आप भीग जाएंगे। जिसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। जिससे खांसी, जुकाम फीवर के शिकार हो सकते हैं। गानों के माध्यम से बच्चों को ऐसी सावधानियां बताई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसको वायरल करने के साथ-साथ कमेंट के माध्यम से शिक्षिका की सराहना भी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग