
यूपी में तेज हवाओं से बदलेगा तापमान
यूपी में मौसम विभाग ने 21 जनपदों में तेज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है तो वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि 10 जनपदों में पिछले कई दिनों से बारिश ना होने कारण सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। जिसको लेकर आम नागरिक भी नहीं किसान भी परेशान है।
यूपी के जनपदों में गिरा तापमान
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग ने जानकारी दिए की अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में 25 और कई जिलों से 38 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। और अगले 24 घंटे में कई शहरों में भीषण वर्षा होगी। और तेज हवाएं भी चलेंगी।
यूपी कई जिलों में बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं - कहीं हल्की बर्षा होने की संभावना है। इस साथ ही औसत तापमान सामान्य से अधिक बने रहने और पछुआ हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।
यूपी में तेज हवाओं से बदलेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलाव होने के साथ 6.8 की गति से हवाएं उत्तर से पश्चिमी की दिशा में चलने के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
यूपी के कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट
आगरा मथुरा हसरत रामपुर बरेली पीलीभीत सीतापुर लखीमपुर शाहजहांपुर बाराबंकी बहराइच श्रावस्ती गोंडा बलरामपुर महाराजगंज सिद्धार्थनगर कानपुर कन्नौज हरदोई फर्रुखाबाद कासगंज और एटा में अगले 24 घंटे में भीषण बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
कई जिलों में सूखे जैसे हालात
उत्तर प्रदेश के लगभग 10 से जनपदों के भी नाम सामने आए जहां पिछले कई दिनों से बारिश ना होने के कारण सूखे जैसे हालात बनते जा रहे हैं। जिसमें अयोध्या अमेठी रायबरेली प्रयागराज उन्नाव बस्ती गोरखपुर महाराजगंज अंबेडकरनगर आजमगढ़ शामिल है।
Published on:
11 Jul 2023 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
