
राम मंदिर में पुजारी पद पर चयनित हुए मोहित पाण्डेय
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का काम अब कुछ ही बचा है। बाकी काम हो चुका है। 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने भव्य गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। वहीं, भगवान रामलला के मंदिर में अर्चकों की तैनाती को लेकर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन दिनों मोहित पांडे नाम के एक व्यक्ति को रामलला का पुजारी नियुक्त किए जाने की बात कही जा रही है।
सोशल मीडिया पर लोग अब एक जोड़े की अश्लील फोटो को मोहित पांडे का बताकर शेयर कर रहे हैं। जिन्हें हाल ही में राम मंदिर अयोध्या में पुजारी के रूप में चुना गया था। इस बारे में D-Intent Data कंपनी ने पड़ताड़ की तो पता चला कि वह वीडियो कई अश्लील वेबसाइटों पर मिला है, जिसमें एक ही जोड़े को दिखाया गया है।
इस वीडियो से मोहित पांडे का कोई लेना-देना नहीं है। मूल वीडियो से तुलना करने पर हमने पाया कि यह व्यक्ति निश्चित रूप से मोहित पांडे नहीं है। ट्वीट्स पर इस्तेमाल की गई तस्वीरें इस तरह से ली गई हैं कि वह उनके जैसी ही लगें।
कौन हैं मोहित पाण्डेय?
मोहित पांडेय मूलरुप से सीतापुर का रहने वाले हैं। मोहित ने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में सात साल तक सामवेद की शिक्षा ली। सामवेद की शिक्षा पूरी होने के बाद आचार्य की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए। आचार्य की डिग्री लेने के बाद वह पीएचडी की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बीच खबर आई कि राम मंदिर के पुजारी के रूप में उनका चयन हो गया है।
इसके बाद ये तेजी से मीडिया में चलने लगी। वहीं, अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इन दिनों मीडिया में मोहित पांडे नाम के व्यक्ति को पुजारी बनाने का दावा किया जा रहा है। यह खबर बिल्कुल गलत है। अभी किसी पुजारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
वहीं, खबर आई है कि झूठी फोटो साझा करने वालों पर अहमदाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। खबर है कि पुलिस ने कांग्रेस नेता हितेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद अयोध्या पुलिस ने 'X' पर पोस्ट करके दी है।
Updated on:
12 Dec 2023 03:33 pm
Published on:
12 Dec 2023 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
