6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya: महिलाओं और बुजुर्गों के लिए रामलला के दर्शन होगी आसान

Ayodhya महिलाओं और बच्चों को रामलला के दर्शन में अब आसानी होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के लिए सुगम दर्शन पास जारी किया जायेगा। पास के जरिए बुजुर्गों और गोद में बच्चा वाली महिलाओं को दर्शन में आसानी होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

Ayodhya

Ayodhya में वो महिलाएं जिनके गोद में बच्चा है और बुजुर्गों के लिए रामलला के दर्शन में आसानी होगी। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुगम दर्शन पास जारी करेगा। पास की सहायता से बुजुर्गों और महिलाओं को रामलला के गर्भगृह तक पहुंचने में आसानी होगी। ऐसे बुजुर्ग, जिनकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है या चलने में असमर्थ हैं, उन्हें एक सहायक भी दिया जायेगा।

रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामजन्मभूमि ट्रस्ट तैयारियों में लगा हुआ है। महिलाओं और बुजुर्गों को भीड़ में चलने में परेशानी ना हो इसके लिए इस सुविधा की शुरुआत की जा रही है। गर्मी के दिनों में श्रद्धालुओं को सांस लेने में समस्या भी होती थी। सुगम पास से उन्हें दर्शन में आसानी होगी।  

Ayodhya मंदिर के सदस्य ने क्या कहा?

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया, “बुजुर्गों और महिलाओं के लिए इस सुविधा को लाया गया है। महिलाएं, जिनके गोद में बच्चा है उन्हें भीड़ में परेशानी न हो इसलिए इस पास को जारी किया गया है। बुजुर्गों की सुविधा का खास ख्याल रखा जायेगा।”

यह भी पढ़ें: गर्भवती के साथ बर्बरता, बाल पकड़कर रोड पर घसीटा