
अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में राम के जन्म स्थली पर भव्य मंदिर का निर्माण हो इसके लिए सवा करोड़ भगवान शिव की प्रतिमा बना कर रुद्राभिषेक किया गया यह रुद्राभिषेक 121 ब्राम्हणों द्वारा पांच दिनों तक चला इस अभिषेक के कार्यक्रम में राम मंदिर बनने की संकल्प भी दिलाया गया इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दिलीप दास ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण हो इसके लिए आज भगवान शिव की पार्थिव बना कर सवा करोड़ रुद्राभिषेक कराया है।
भगवान शिव की पूजा में हिन्दू के साथ मुस्लिम भी जाता है इसलिए भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया है तथा बताया कि 2018 तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो आज के यह कार्यक्रम को राष्ट्रव्यापी करुंगा तथा अभी इस अनुष्ठान को चैत्र प्रतिप्रदा हिंदी नूतन वर्ष से पुरे उत्तर प्रदेश में इस अनुष्ठान को किया जाएगा जो की प्रत्येक महीने में एक जिले में यह कार्यक्रम होगा।
अयोध्या हाइवे के पास के स्थान को राम घाट नवग्रह वाटिका की स्थापना भी किया जाएगा तथा बताया कि इस निगम चुनाव के अंतर्गत अयोध्या कुछ घाटो का नाम बदल दिया गया जिसमे राम घाट और वासुदेव घाट के स्थान पर मनिराम्दास छावनी और परम हंस दास कर दिया गया है जो कि हमारे अस्तित्व के साथ खिलवाड़ है इसलिए नौग्रह के साथ पुनः राम घाट का स्थापना हो सभी धार्मिक स्थलों और कुम्भ में राम घाट है लेकिन अयोध्या के कागजो से राम के नाम का राम घाट को मिटा दिया गया और राम घाट का नाम बदल दिया गया। तथा बताया की भगवान श्री राम के मंदिर बनने में कई ग्रहों के दोष पद रहे है जिसके कारण यह विलम्ब हो रहा है इसलिए इस वाटिका में नौग्रहो के पौधों का रोपण कर इस दोष को समाप्त किया जायेगा
Updated on:
21 Feb 2018 08:41 pm
Published on:
21 Feb 2018 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
