20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार अयोध्या में लगवाएगी श्री राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा

योगी सरकार अयोध्या में भगवान श्री राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा लगवाएगी।

2 min read
Google source verification
Yogi Adityanath

लखनऊ. योगी सरकार अयोध्या में भगवान श्री राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा लगवाएगी। प्रतिमा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीपावली के एक दिन पहले अयोध्या में रहेंगे। वहां पर त्रेतायुग की थीम पर दीपावाली मनाई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की शोभा का स्वागत करेंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में भगवान राम की विशाल मूर्ति लगाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार एनजीटी से भी इजाजत लेगी।

अयोध्या में रामलला के मंदिर का मसला भले ही सुप्रीम कोर्ट में अटका हो लेकिन विवादित स्थल से थोड़ी ही दूर सरयू के किनारे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे। यह मूर्ति 108 फुट लंबी है। भगवान राम की यह मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। भगवान राम की यह प्रतिमा योगी सरकार की 'नव्य अयोध्या' योजना का एक हिस्सा होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल भगवान राम का पूजना वंदन करेगा। उसके बाद राम का राज्यभिषेक भी होगा। इस मौके पर इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार राम के अयोध्या के कलाकार राम के अयोध्या वापसी के प्रसंग का सरयू नदी के किनारे मंचन भी करेंगे। सरयू नदी और आसपास के इलाके की भव्य सजावट की जाएगी। इस दिन शाम को राम की पैड़ी पर एक लाख इकहत्तर हजार दिए जलाए जाएंगे।

गौरतलब है कि योगी के सीएम बनने के बाद अयोध्या लगातार सुर्खियों में है। सीएम योगी खुद तीन बार यहां आ चुके हैं। अयोध्या और राम से जुड़े सभी स्थानों को विकसित करने की योजना बनाई गई है। योगी के सीएम बनने के बाद अब तक अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 14 ट्रक पत्थर पहुंच चुके हैं। राम मंदिर कार्यशाला जिन पर नक्काशी का काम लगातार चल रहा है।

यूपी के प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने बताया कि राज्य सरकार की अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने की योजना है। इसके लिए सरकार में बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में खुद उन सभी योजनाओं की घोषणा करेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में सरयू तट पर भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराएगी।

इस प्रतिमा की स्थापना का काम एनजीटी की अनुमति मिलने के बाद शुरू होगा। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने कल राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर एक प्रजेंटेशन में इसकी जानकारी दी। इस दौरान पर्यटन विभाग की योजना 'नव्य अयोध्या' का प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें 18 अक्टूबर को अयोध्या में छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव की रूपरेखा के साथ ही शहर के संपूर्ण विकास की योजनाओं का भी खाका रखा गया।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग