
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूूज नेटवर्क
आजमगढ़. फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब दीवानी न्यायालय जौनपुर के अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने आदिपुरुष फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। साथ डीजीपी को भेजी गई दरखास्त में अधिवक्ताओं ने अभिनेता समेत पांच लोगों का एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि फिल्म के टीजर में भगवान राम, सीता, हनुमान और रावण का अशोभनीय चित्रण किया गया है। अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान के जरिए ऑनलाइन शिकायती पत्र प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को भेजा है, जिसमें फिल्म पर तत्काल बैन लगाने की मांग की गई है।
जौनपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, शैलेश मिश्र, मानसिंह, निलेश निषाद, अजय गुप्ता, राकेश कुमार आदि ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री को शिकायती पत्रक भेजा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि आदिपुरुष फिल्म का टीजर 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुआ है। फिल्म के निर्देशक ओम रावत हैं। अभिनेता प्रभास राम की भूमिका में अभिनेत्री कृति सेनन सीता की भूमिका में, सैफ अली खान रावण की भूमिका में और देवदत्त गजानन नागे हनुमान की भूमिका में है। टीजर में भगवान राम एवं सीता को अशोभनीय पोशाक में दिखाया गया है। सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू दिया है कि फिल्म के माध्यम से वे रावण के कृत्य को जायज ठहराएंगे।
इसके अलावा रावण की वेशभूषा अत्यंत अशोभनीय है। हनुमान जी को चमड़े का वस्त्र पहने दिखाया गया है। टीजर में घोषणा की गई कि यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है लेकिन वास्तविकता में फिल्म का टीजर देखने पर हम सभी की आस्था को चोट पहुंची है। फिल्म के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है। फिल्म में जानबूझकर देवी देवताओं का मजाक उड़ाया गया है जिससे पूरे देश में लोक शांति भंग हो गई है। जगह-जगह लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा देश की एकता अखंडता प्रभावित हो रही है। इसलिए फिल्म पर बैन लगाया जाए। बिना सेंसर बोर्ड की अनुमति के फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकती। वहीं अधिवक्ताओं ने एक पत्र डीजीपी को भेजकर आदिपुरुष फिल्म के निर्माता ओम रावत, अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान समेत पांच के खिलाफ एफआईआरदर्ज करने की मांग की है।
Published on:
08 Oct 2022 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
