6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Akanksha Dubey Suicide Case: आजमगढ़ का रहने वाला है समर सिंह, वाराणसी में अधिकतर गानों की करता था शूटिंग

समर सिंह यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटके मिली थी। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया था। गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद आज उसको वाराणसी कोर्ट में पेश किया गया।

2 min read
Google source verification
samar_singh_jail__1.jpg


आकांक्षा यूपी के भदोही जिले के बरदहां गांव क रहने वाली थीं। जबकि समर आजमगढ़ का रहने वाला था। समर सिंह अपने अधिकतर गानों की शूटिंग वाराणसी में ही किया करता था।

आइए समर सिंह की कहानी को जानते हैं…

समर सिंह 3 भाइयों में सबसे छोटा है, पिता का 24 साल पहले हत्या हो गई थी

भोजपुरी सिंगर समर सिंह आजमगढ़ जिले के मेंहनगर मोहल्ले का रहने वाला है। वह 3 भाई है। तीन भाइयों में सबसे छोटा समर ही है। पिता की 1999 में हत्या हो गई थी। समर का सबसे बड़ा भाई सुरजीत सिंह घर पर ही रह कर खेती बाड़ी करता है।


दूसरे नंबर का भाई समर सिंह के काम में हाथ बंटाता है साथ ही साइड बिजनेस भी करता है। इस समय उसका घर से कोई बहुत लेना-देना नहीं है। 4-5 महीने पर कुछ घंटों के लिए घर जाता है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कस्बे में हलचल जरूर देखने को मिल रही है।

समर की गिरफ्तारी और केस CBI को सौंपने के लिए आकांक्षा के गांव वालों ने दिया था धरना

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनके गांव बरदहा में मामले को लेकर गुस्सा पनपने लगा। आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में एक हफ्ते पहले बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने चक्काजाम किया था। लेकिन, पुलिस की मुस्तैदी से कोई बड़ी अनहोनी की घटना नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे के यूट्यूब तोड़ 10 भोजपुरी गाने, ‘बुलेट प जीजा’ को 342 मिलियन लोगों ने देखा

आकांक्षा की मां मधु दुबे से मिलने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के ढेरों लोग पहुंच रहे हैं। जिनमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह और पवन सिंह भी शामिल हैं। आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव जाकर इन दोनों ने उनकी मां को न्याय की लड़ाई लड़ने में उनके साथ रहने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे के सुसाइड के तुरंत बाद रिलीज हुआ था उनका यह अंतिम गाना, दर्शकों से मिला 1 करोड़ वाला प्यार