
अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह
आजमगढ़. राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने सोमवार एक बार फिर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। अमर सिंह ने कहा है कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार हो तो हम कीर्तन कर ही नहीं सकते। इनकी सरकार में हमें सिर्फ अजान करनी होगी, जैसा कि मुस्लिम देशों में होता है। यह तो एहसान मानिए मोदी का जिन्होंने मुस्लिम देश अबुधाबी में भी मंदिर बनवा दिया।
उन्होंने अखिलेश यादव के भाजपा ऊंची जातियों की पार्टी के बयान पर कहा कि वह (अखिलेश) ही अब कहां नीची जाति के रह गए हैं क्योंकि उनकी पत्नी ठाकुर और मुलायम सिंह के दूसरे पुत्र की पत्नी भी ठाकुर तथा उनके बच्चे भी ठाकुर हैं तो नौका ठाकुर तो यही लोग हैं।
तीसरे मोर्च के गठन पर अमर सिंह ने कहा कि बराती बनते जा रहे हैं। दूल्हे का पता नहीं है। महागठबंधन में शामिल हर कोई कह रहा सजनी हमहूं राजकुमार, हमहू राजकुमार...। बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या के बाद अभिनेता नसरुद्दीन शाह के खुद और बेटों को असुरक्षित महसूस होने के बयान पर कहा कि वे दुख करें या क्रोध जताएं यह उनका अधिकार है, लेकिन उन्होंने हिंदु समाज के एक बड़े वर्ग को आहत किया है। हम हिंदु समाज के लोग गाय नहीं, बल्कि गौ माता से संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है।
इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रही विश्वविद्यालय की मांग का समर्थन किया। कहा कि आज सपा में सिर्फ अखिलेश ही अखिलेश हैं और दूसरा कोई नहीं। मुलायम परिवार से शिवपाल सबसे अच्छे आदमी हैं लेकिन राजनीतिक नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव का पूरा प्रदेश ही चारागाह है। वह आजमगढ़ को चर चुके हैं अब दूसरे को चरेंगे। हमें मोदी जी की राजनीतिक दृढ़ता और राष्ट्रवादिता पसंद है।
By Ran Vijay Singh
Published on:
25 Dec 2018 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
