
जागरूता रैली
आजमगढ़. पॉलीथीन से पर्यावरण होने वाले नुकसान और धरती को बंजर होने से बचाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए वार्डो के सभासद और कर्मचारियों ने भी बढ़- चढ़कर भाग लिया और लोगों से पॉलीथीन की जगह थैले का इस्तेमाल करने की अपील की।
नगर पालिका कार्यालय से अध्यक्षा शीला श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी विरेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई रैली को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो नगर पालिका से बड़ादेव, चौक, पुरानी कोवताली, आसिफगंज, पुरानी सब्जी की मण्डी, शंकर जी की मूर्ति से होते हुए पुनः नपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों से पालीथीन का प्रयोग न करने व दुकानदारों से पालीथीन न बेचने व उसमें सामान न देने की अपील की गयी।
नगर पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखने के लिए हम सभी को पालीथीन के प्रयोग से परहेज करना होगा क्योंकि पर्यावरण को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। जब पर्यावरण प्रभावित होगा तो इसका असर हम लोगों व जीव जंतुओं पर पड़ेगा। पालीथीन ऐसी वस्तु है जो न कभी गलती है और न ही कभी सड़ती है। यही पालीथीन जब अधिक मात्रा में धरती में दब जाती है तो बरसात का पानी अंदर नही जा पाता है। जिसके कारण जलस्तर दिन प्रतिदिन नीचे की तरफ चलता जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी विरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण आज पालीथीन बन गया है। इसके बाद भी लोग जागरूक नही हो रहे है। समय रहते अगर हम नही चेते तो आने वाला कल हम लोगों के लिए खतरनाक होगा। पालीथीन पर्यावरण को प्रभावित तो कर ही रहा है साथ ही धरती की उर्बरा शक्ति को भी नष्ट कर दे रहा है। स्वस्थ पर्यावरण के लिए हमे पालीथीन को त्यागना होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप बाजार सामान लेने जा रहे हैं तो साथ में जूट, कपड़े और कागज का ही थैला लेकर जाये। दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह पालिथीन का प्रयोग न करे अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। पालीथीन के प्रयोग पर जुर्माना के साथ ही जेल की सजा का भी प्राविधान है।
By- Ranvijay Singh
Published on:
28 Jul 2018 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
