
Jume ki Namaz File Photo
आजमगढ़. सीएए के विरोध में आए दिन हो रहे हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर जनपद में इस बार जुमे की नमाज को सकुशल समपन्न कराने के लिए प्रशासन शुक्रवार को हाई एलर्ट मोड पर नजर आया। सतर्कता की दृष्टि से जिले के संवेदनशील इलाकों में स्थित उपासना स्थलों पर सुबह से ही पुलिस व पीएसी जवानों के साथ ही स्थानीय खुफिया इकाई के लोग तैनात किए गए थे। दोपहर में जुमे की नमाज अता होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
नगर क्षेत्र में स्थित सभी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे। इसके पूर्व शहर कोतवाल केके गुप्त की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने नगर क्षेत्र में रूट मार्च कर जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया। नगर के जामामस्जिद, बदरका, कटरा, कोट किला, गुलामी का पूरा, दलाल घाट, चौक, सिविल लाइंस, रोडवेज,सिधारी आदि मस्जिदों के आसपास सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
Published on:
28 Feb 2020, 5:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.