
आजमगढ़ पुलिस ने 15 - 15 हजार की दो हत्यारोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं पर हत्या का आरोप लगा हुआ था और दोनों लगभग 2 साल से फरार थीं।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की हत्या की फरार आरोपित महिलाएं विषहम मोड़ बहद ग्राम मंगरावां के पास किसी का इंतजार कर रही हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में अकील अहमद ने तहरीर देते हुए बताया था कि बच्चों के क्रिकेट खेल के आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में भाई खुर्शीद को विरोधियों ने लाठी, डंडे से लैस होकर हमला कर दिया।
चोट लगने की वजह से भाई मौके पर ही बेहोश हो गया। जब उसे डाक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नेयाज अहमद, अब्दुल्ला, मुजम्मील, नासिर, राफे, अजमल, हीदा बानो और तरन्नुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी।
Published on:
18 May 2025 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
