13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: आजमगढ़, मऊ और दोहरीघाट डिपो में होगी 345 संविदा चालकों की भर्ती, लगेंगे कैंप

रोडवेज बसों के लिए चालकों की कमी को देखते हुए 345 संविदा चालकों की भर्ती की जायेगी। इसके लिए सभी एआरएम गांवों में कैंप लगाकर आवेदन लेंगे। मई 2024 से ही संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है,परंतु अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इसे देखते हुए एआरएम आजमगढ़ मनोज बाजपेई ने काफी नाराजगी दिखाई है।

less than 1 minute read
Google source verification

रोडवेज बसों के लिए चालकों की कमी को देखते हुए 345 संविदा चालकों की भर्ती की जायेगी। इसके लिए सभी एआरएम गांवों में कैंप लगाकर आवेदन लेंगे। मई 2024 से ही संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है,परंतु अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इसे देखते हुए एआरएम आजमगढ़ मनोज बाजपेई ने काफी नाराजगी दिखाई है।

आपको बता दें कि आजमगढ़ मंडल,मऊ,बलिया, दोहरीघाट,बेल्थरा रोड,शाहगंज और अंबेडकर डिपो में चालकों की भर्ती की जानी है। इन सभी डिपो के एआरएम गांवों में जा कर कैंप लगाकर आवेदन लेंगे।

कहां कब लगेगा कैंप

  1. आजमगढ़ डिपो 30 अप्रैल 2025 50
  2. शाहगंज डिपो 01 मई 2025 30
  3. मऊ डिपो 02 मई 2025 50
  4. बलिया डिपो 03 मई 2025 40
  5. बेल्थरा रोड डिपो 05 मई 2025 60
  6. दोहरीघाट डिपो 06 मई 2025 55
  7. डॉ. अंबेडकर डिपो 07 मई 2025 60
  8. संविदा चालक भर्ती के लिए पत्र मिला है। मऊ डिपो द्वारा 2 मई और 6 मई को दोहरीघाट डिपो के अधिकारी कैंप लगाकर चालकों की भर्ती करेंगे। बीते एक साल में नए चालक मिले हैं। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ