31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News: 50 कुंतल नकली मिठाइयां बरामद, केमिकल से बन रहा था खोया, 14 हिरासत में

पुलिस ने धर्मूनाला स्थित एक गोदाम से नकली मिठाइयों की पूरी खेप बरामद की है। इसमें 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Abhishek Singh

•

Updated: 25 Oct 2024, 9:06 AM IST

कोतवाली पुलिस ने धर्मूनाला स्थित एक गोदाम से नकली मिठाइयों की पूरी खेप बरामद की है। इसमें 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस गोदाम में नकली खोया बड़े पैमाने पर बनाई जाती थीं। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी गौरव कुमार और कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र मौली पांडेय के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई।


पिछले एक साल से इस गोदाम में नकली खोए और मिठाई बनाई जा रही थी,परंतु खाद्य विभाग को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी,न ही खाद्य विभाग का कोई अधिकारी ही इस छापेमारी में शामिल हो सका। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोडियम फॉर्मेलडेहाइड, सल्फर ऑक्सलेट और भारी मात्रा में पेंट बरामद किया। इन केमिकल्स से भारी मात्रा में,डोडा बर्फी, मिल्क केक और खोया बनाया जा रहा था। पुलिस ने इन दुकानों से ये मिठाइयां भी बरामद की हैं।


ये सभी मिठाइयां दीपावली त्योहार पर बड़ी बड़ी दुकानों को सप्लाई की जाने वालीं थीं। इन दुकानों से इन्हें काफी मात्रा में ऑर्डर भी मिले हुए थे। प्रशासन ने इन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई का भी मन बना लिया है।
नकली मिठाई और खोया बनाने वाले सभी आरोपी आगरा जिले से यहां आए हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश