16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: शादी के चार साल बाद प्रेमी के झांसे में आकर विवाहिता फरार, प्रेमी ने सब कुछ छीनकर छोड़ा

बिलरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव की विवाहिता शादी के चार साल बाद अपने पुराने प्रेमी के झांसे में आ कर घर से गहने,कपड़े और पैसे ले कर फरार हो गई। प्रेमी ने भी 6 महीने बाद उसका सारा सामान छीन कर उसे वापस बिलरियागंज में छोड़ दिया और खुद फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव की विवाहिता शादी के चार साल बाद अपने पुराने प्रेमी के झांसे में आ कर घर से गहने,कपड़े और पैसे ले कर फरार हो गई। प्रेमी ने भी 6 महीने बाद उसका सारा सामान छीन कर उसे वापस बिलरियागंज में छोड़ दिया और खुद फरार हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी के पहले किशन कुमार पुत्र रामकेश राम ने उसकी मिलती जुलती हुई फोटो व वीडियो बना लिया। हमारी शादी होने पर उसको कोई ऐतराज नहीं था लेकिन शादी होने के लगभग 4 वर्ष बाद किशन कुमार ने उसी फोटो वीडियो के द्वारा ससुराल रहते हुए वायरल करने लगा तथा ब्लैकमेल करते हुऐ परेशान करने लगा।

विवाहिता ने बताया कि इस बीच वह अपने मायके आ गयी तो फिर किशन कुमार ने उसी फोटो व वीडियो को वायरल करने तथा परिवार के लोगों को मारने, मरवाने की धमकी देने लगा। विवाहिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि किशन कुमार ने छह माह पूर्व उसे शादी करने की बात कहकर नोएडा लेकर चला गया, उसके बहकावे में आकर मैं अपने गहने, रुपए और अन्य सामान भी साथ लेकर चली गई। किशन कुमार ने उसके गहने वगैरह बेंच दिया और 25 मई की रात बिलरियागंज बाजार छोड़कर फरार हो गया। कुछ भी करने पर मारने पीटने की धमकी दिया। पीड़िता की तहरीर पर बिलरियागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया। मुकदमे में आरोपी किशन कुमार पुत्र रामकेश निवासी बरोही फत्तेहपुर थाना बिलरियागंज को उ0नि0 लवकुश कुमार ने अभियुक्त को उसके घर से 1 जून को समय करीब 07.15 बजे गिरफ्तार किया गया।