23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: अराजक तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में अराजक तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा को क्षति ग्रस्त कर दिया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर जहानागंज थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पूजा समिति के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में अराजक तत्वों ने दुर्गा प्रतिमा को क्षति ग्रस्त कर दिया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर जहानागंज थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पूजा समिति के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

आपको बता दें कि आजमगढ़ नगर पंचायत के जहानागंज बाजार के उत्तरी मोहल्ले में डायमंड दुर्गा समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। देर रात तक समिति के कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन और गाना बजाना करते हुए जगराता कर रहे थे। परंतु काफी रात बीतने के बाद अचानक नींद आई और लोग सो गए। कुछ देर बाद ही अराजक तत्वों द्वारा दुर्गा पंडाल में स्थापित सरस्वती जी की मूर्ति का हाथ को तोड दिया गया। जैसे ही इसकी सूचना दुर्गा समिति के सदस्यों को लगी लोग आक्रोशित हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के के गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति को काबू में करते हुए उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि जो भी ऐसा किया है उसके ऊपर अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर सी ओ अनंत चंद्रशेखर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना करते हुए बगीचे में फ्लैग मार्च भी किया तथा समितियों को आश्वासन दिया कि जो भी अराजक तत्व ऐसा कर रहे हैं उनके ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।