
Azamgarh news, Pic- Patrika
Azamgarh Accident news: आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बेला मोड़ पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव निवासी हरिकेश मौर्या (52) के रूप में हुई है, जो ठेकमा स्थित स्टेट बैंक के पास बीज भंडार की दुकान चलाते थे।
जानकारी के अनुसार, हरिकेश मौर्या रोज की तरह मंगलवार रात अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बेला मोड़ के समीप उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिकेश सड़क किनारे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मुहम्मदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और स्विफ्ट कार समेत उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
मृतक हरिकेश मौर्या अपने पीछे पत्नी ऊषा मौर्या, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और आसपास की महिलाएं मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा रही हैं। बरदह पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
18 Jun 2025 04:17 pm
Published on:
18 Jun 2025 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
